मां हीराबेन अस्पताल में भर्ती, मिलने अहमदाबाद जा सकते हैं PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को बुधवार को तबीयत खराब हो गई। हीराबेन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में पीएम मोदी की मां भर्ती हैं।
03:15 PM Dec 28, 2022 IST | Desk Team
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को बुधवार को तबीयत खराब हो गई। हीराबेन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में पीएम मोदी की मां भर्ती हैं। वो डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। अभी उनकी हालत स्थिर है।
Advertisement
अस्पताल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
बताया जा रहा है कि पीएम मोदी भी आज दोपहर में उन्हें देखने के लिए अहमदाबाद पहुंचेंगे। इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी उनका हाल चाल जान जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।प्रशासन ने अस्पताल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
PM गुजरात चुनाव से पहले मां से मिले थे
Advertisement
इससे पहले प्रधानमंत्री गुजरात चुनाव की वोटिंग से पहले मां से मिलने के लिए गुजरात गए थे। जून में भी मां के जन्मदिन के मौके पर भी पीएम मोदी उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे। गुजरात विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले पीएम मोदी ने मां हीराबेन से मुलाकात की थी। चुनाव से पहले पीएम मोदी ने करीब 45 मिनट अपनी मां के साथ बिताए थे।
Advertisement