सास ने बेटे के कत्ल की शंका के चलते बहू का करवाया कत्ल
पंजाब की खन्ना मंडी के नजदीक गांव भुमदी में कुछ दिन पहले सरेआम दिन-दिहाड़े गोलियां मारकर जसबीर कौर (37)नामक महिला के कत्ल के मामले को खन्ना पुलिस ने हल कर लेने का दावा किया है।
04:26 PM Nov 20, 2019 IST | Shera Rajput
Advertisement
लुधियाना-खन्ना : पंजाब की खन्ना मंडी के नजदीक गांव भुमदी में कुछ दिन पहले सरेआम दिन-दिहाड़े गोलियां मारकर जसबीर कौर (37)नामक महिला के कत्ल के मामले को खन्ना पुलिस ने हल कर लेने का दावा किया है। खन्ना के डीएसपी राजन परविंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतका की सास हरजिंद्र कौर समेत 3 अन्य लोगों को गिरफतार किया गया है।
Advertisement
Advertisement
उन्होंने यह भी बताया कि मृतका की सास ने एक लाख रूपए की सुपारी देकर अपने ही एक रिश्तेदार से यह कत्ल करवाया था। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के इंसपेक्टर बलविंद्र सिंह ने कथित दोषी को मोके पर ही पकड़ लिया था और उससे हुई पूछताछ के दौरान सारा मामला सामने आया। यह कत्ल सास ने इस आशंका पर करवाया था उसकी बहू ने ही पिछले साल उसके बेटे का कत्ल करवाया था और उसने बदला लेने के लिए अपनी बहू का कत्ल करवा दिया।
Advertisement
स्मरण रहे कि 16 नवंबर को सुबह-सवेरे करीब 6 बजे 2 मोटर साइकिल सवारों ने खन्ना से कुछ कि .मी. दूर गांव भुमद्दी में जसबीर कौर पत्नी अवतार सिंह को गोली मारकर कत्ल किया था और इस दौरान गांव का ही एक नौजवान गुरप्रीत सिंह हत्यारों को पकडने के दौरान जख्मी हुआ था।
जबकि गांववालों ने शोर सुनकर हत्यारे के साथी को दबोच लिया था, जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया था। बताया जा रहा है महिला जसवीर कौर के पति अवतार सिंह ने 2018 की दीवाली वाले दिन आत्महत्या कर ली थी। बहरहाल पुलिस ने इस मामले में महिला समेत 4 दोषियों को गिरफतार किया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज करके कार्यवाही की जा रही है।
– सुनीलराय कामरेड

Join Channel