सास की हत्या, ससुर से संबंध और जेठ से इश्क; होश उड़ा देगी UP वाली पूजा की डरावनी कहानी
UP Crime: देश में अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। हर दिन एक नई और पहले से ज्यादा बर्बर कहानी सुनने को मिल रही है, खासकर महिलाओं द्वारा किए गए अपराधों की। अब उत्तर प्रदेश के झांसी से हत्यारन पूजा का हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने सोनम और मुस्कान को भी पीछे छोड़ दिया है। पूजा ने अपनी सास सुशीला देवी की बेरहमी से हत्या कर दी। पूजा ने इस हत्या को ऐसे दिखाया जैसे घर में चोरी के दौरान चोरों ने सास की हत्या की हो। जब पुलिस ने हत्या की जांच की तो पूजा की ब्लैक हिस्ट्री भी निकलकर सामने आई। पूजा की कहानी जानकर पुलिस ने भी माथा पकड़ लिया। दरअसल, पूजा ने न सिर्फ अपनी सास की हत्या की बल्कि उसके अपने ससुर और जेठ के साथ अवैध संबंध भी थे।
तलाक, मौत और अवैध संबंध
पूजा की पहली शादी ग्वालियर के एक युवक से हुई थी। उस शादी में पूजा और उसके पहले पति का अक्सर झगड़ा होता था। आरोप है कि झगड़े के दौरान उसके पहले पति ने उस पर गोली चला दी थी। यह मामला कोर्ट पहुंचा। इसी केस के दौरान पूजा की मुलाकात कल्याण नाम के युवक से हुई। कल्याण ने पूजा के प्रति सहानुभूति दिखाई, दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के छह साल बाद कल्याण की कथित तौर पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसके बाद पूजा ने उसके बड़े भाई संतोष से संबंध बनाने शुरू कर दिए। संतोष पहले से शादीशुदा था। पूजा उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी।
सास बन रही थी पूजा के रास्ते में कांटा
संतोष की पत्नी इस रिश्ते का विरोध करती रही। परिवार में अक्सर झगड़े होते रहते थे। बताया जा रहा है कि पूजा के अपने ससुर से भी अवैध संबंध थे, जिससे सुशीला देवी नाराज़ रहती थी। इस बीच पूजा ने दावा किया कि वह कल्याण की विधवा है, इसलिए उसे पैतृक संपत्ति में आधा हिस्सा मिलना चाहिए। सास सुशीला देवी पूजा की मांग से सहमत नहीं थीं। उनका मानना था कि पूजा का व्यवहार अस्वीकार्य है। वह जबरन घर की संपत्ति पर दावा कर रही थी।
कहानी सिर्फ़ एक आपराधिक कृत्य की नहीं है
जब ससुर और देवर समेत परिवार के बाकी सदस्य पूजा का साथ देने से पीछे हटने लगे, तो पूजा ने तय किया कि सास को रास्ते से हटाना ही आखिरी उपाय है। पूजा ने अपनी सास की हत्या करने में अपनी बहन कामिनी और उसके प्रेमी की भी मदद ली। फिलहाल पुलिस ने पूजा को गिरफ्तार कर लिया। पूजा पर हत्या, हत्या की साजिश और अवैध संबंध के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है।
Also Read- UP: सब्जी में नमक ज्यादा होने पर गर्भवती पत्नी को पति ने छत से धकेला, हो गई मौत

Join Channel