शर्मसार! अंधविश्वास में अंधी हुई मां, बीमार बेटे को ठीक करने के लिए दी बेटी की बलि
Mother Kills Daughter for Ritual: झारखंड में तंत्र-मंत्र के नाम पर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां तांत्रिक के बहकावे में आकर एक मां ने अपनी ही बेटी की बलि चढ़ा दी। तांत्रिक ने कहा कि बेटे को सभी बीमारियों से ठीक करने के लिए उन्हें एक कुंवारी लड़की की बलि देनी होगी। पब पुलिस ने इस मामले में मृतका की मां, एक तांत्रिक महिला और एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार किया है।
बेटे की बीमारी ठीक करने के लिए बेटी की दी बलि
यह मामला हजारीबाग जिले के कुसुमभा गांव का है। जांच में खुलासा हुआ कि एक बीमार बच्चे को ठीक करने के नाम पर 13 साल की लड़की का गला घोंटकर मारने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी रेशमी देवी (35) अपने छोटे बेटे की शारीरिक और मानसिक बीमारियों को लेकर बहुत परेशान थी। इसी दौरान वह गांव की ही एक तांत्रिक शांति देवी (55) के संपर्क में आई। तांत्रिक ने रेशमी को विश्वास दिलाया कि अगर किसी कुंवारी लड़की की बलि देगी, तो उसका बेटा ठीक हो जाएगा। अपने बेटे की जान बचाने के लिए मां ने अपनी 13 साल की बेटी की बलि देनी की साजिश रच डाली।
Mother Kills Daughter for Ritual: अनुष्ठान के नाम पर बच्ची को उतारा मौत के घाट

यह खौफनाक घटना 24 मार्च की है, जब नवरात्री की अष्टमी की रात थी। पूरा गांव रामनवमी के मंगला जुलूस के जश्न में डूबा हुआ था, तब तांत्रिक शांति देवी के घर पर मासूम लड़की का गला घोंट दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि इस कृत्य में भीम राम नामक व्यक्ति भी शामिल था। अनुष्ठान के नाम पर बच्ची को मौत के घाट उतारा और बाद में उसके शव को एक बगीचे में दफन कर दिया गया।
Jharkhand Tantrik Sacrifice Case: लड़की के गुप्तांगों में लकड़ी की छड़ी डाल दी
शुरुआत में आरोपियों ने मामले को दुष्कर्म का रूप देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस ने दावा किया कि तांत्रिक ने लड़की के गुप्तांगों में एक लकड़ी की छड़ी डाल दी, जबकि भीम राम ने अनुष्ठान के लिए खून निकालने के मकसद से उसके सिर पर वार किया। लड़की की हत्या करने के बाद उसके शव को बगीचे में दफना दिया।
SP ने बताया कि तीनों ने रेप का दावा करके जांचकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई।
High Court: हाई कोर्ट ने लिया संज्ञान
इस घटना से राज्य में हड़कंप मच है। झारखंड हाई कोर्ट ने मीडिया रिपोर्टों के आधार पर खुद संज्ञान लेते हुए राज्य प्रशासन और डीजीपी को नोटिस जारी किया है। वहीं, स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए विपक्षी दल बीजेपी ने सोमवार को हजारीबाग में 12 घंटे का बंद भी रखा था।
ALSO READ: 1.50 लाख के पार सोना, चांदी में भारी उछाल, जानें दिल्ली, यूपी, मुंबई समेत कई बड़े शहरों का ताजा भाव

Join Channel