W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मां का निधन, सीएम नीतीश और राज्यपाल फागू चौहान ने जताया शोक

केंद्रीय न्याय एवं विधि मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद की मां विमला देवी का कल देर रात पटना में निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थी।

03:27 PM Dec 25, 2020 IST | Ujjwal Jain

केंद्रीय न्याय एवं विधि मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद की मां विमला देवी का कल देर रात पटना में निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थी।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मां का निधन  सीएम नीतीश और राज्यपाल फागू चौहान ने जताया शोक
केंद्रीय न्याय एवं विधि मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद की मां विमला देवी का कल देर रात पटना में निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थी। 
श्रीमती विमला देवी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उन्हें इलाज के लिए पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका देर रात निधन हो गया। श्रीमती देवी के पति एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद बिहार भाजपा के संस्थापकों में से एक थे। श्रीमती देवी के परिवार में केंद्रीय मंत्री श्री प्रसाद के साथ ही 3 पुत्र और तीन पुत्री हैं। 
पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए राजधानी पटना के नागेश्वर कॉलोनी के कवि रमण पथ स्थित आवास पर रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार कल यहां दीघा घाट स्थित गंगा तट पर किया जाएगा।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मां विमला प्रसाद के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। 
नीतीश कुमार ने शुक्रवार को यहां अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. विमला प्रसाद एक उर्जावान और मिलनसार सामाजिक महिला थीं। उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने स्व. विमला प्रसाद के पुत्र केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से फोन पर बात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दु:ख की इस घडी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मां विमला प्रसाद के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। फागू चौहान ने शुक्रवार को यहां अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. विमला प्रसाद एक धर्मपरायण, सदाशयी, भारतीय संस्कृति के प्रति पूर्ण आस्थावान तथा नारियों एवं समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के प्रति अत्यन्त सजग एवं संवेदनशील महिला थीं। उनके निधन से सामाजिक जगत को काफी क्षति हुई है। 

पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज, राष्ट्रपति कोविंद समेत कई दिग्गज नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×