टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

जब बच्चों ने मस्ती-मस्ती में मंगवाए इतने महंगे खिलौने, उड़ गए मम्मी-पापा के होश

आजकल कई ऐसे इलेक्ट्रॉनिक चीजें आ गई हैं जिसकी मदद से आप सब शॉपिंग कर सकते हैं। ऐसा ही एक एप्प अलेक्सा है जिससे शॉपिंग की जाती है।

10:27 AM Dec 22, 2019 IST | Desk Team

आजकल कई ऐसे इलेक्ट्रॉनिक चीजें आ गई हैं जिसकी मदद से आप सब शॉपिंग कर सकते हैं। ऐसा ही एक एप्प अलेक्सा है जिससे शॉपिंग की जाती है।

आजकल कई ऐसे इलेक्ट्रॉनिक चीजें आ गई हैं जिसकी मदद से आप सब शॉपिंग कर सकते हैं। ऐसा ही एक एप्प अलेक्सा है जिससे शॉपिंग की जाती है। 
Advertisement
इसी बीच अमेरिका में दो बच्चों ने अलेक्सा एप्प की मदद से कई सारे खिलौने मंगा लिए। जब बच्चों की इस हरकत की जानकारी उनकी मां को पता चली तो वह दंग रह गईं। दरअसल बच्चों ने मां के क्रेडिट कार्ड से खिलौने खरीदे थे।
यकीन नहीं हुआ मां को बच्चों की इस हरकत पर

खबरों की मानें तो Veronica Estell तब दंग रह गईं जब उनके घर में बॉक्स भरकर खिलौने क्रिसमस से पहले ही आ गए। पहले तो उन्हें यह लग रहा था कि दोस्तों या फिर परिवारवालों ने उन सबके लिए खिलौने भेजे हैं। लेकिन जब उन्हें बच्चों ने कहा कि अलेक्सा और उनके क्रेडिट कार्ड से बच्चों ने यह खिलौने मंगवाए हैं तो वह हैरान रह गईं। 
47 हजार के खिलौने खरीदे बच्चों ने

खबरों में पता चला कि मां के क्रेडिट कार्ड से बच्चों ने लगभग 47 हजार रूपए के खिलौने खरीदे। बच्चों की इस हरकत के बारे में मां ने अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वीडियो शेयर की और अब यह वीडियो जमकर वायरल हो रही है। 
बॉक्सों में नहीं लिखा था नाम

मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घर से बाहर उनके पति जा रहे थे, तभी इन बाक्सों को उन्होंने रिसीव किया और घर में लाकर रख दिया। मैंने जब बाक्सों को देखा तो उसमें खिलौने ही खिलौने भरे थे। मैंने सोचा बच्चों की दादी ने यह खिलौने उनके लिए क्रिसमस पर भेजे हैं। वैसे भी किसी का नाम नहीं लिखा था बाक्सों पर। 
बेटी ने बताया सच


घर में बॉक्स आते रहे। उसके बाद मां को बेटी ने कहा कि अलेक्सा की मदद से उन्होंेने खिलौने मंगवाए हैं। खिलौनों को ऑर्डर किया। मैंने उनसे पूछा कि इन सभी का ऑर्डर तुमने किया है? तो उसने बहुत ही मासूमियत में कहा, हां… हमने अलेक्सा की मदद से यह खिलौने खरीदे हैं। 
Advertisement
Next Article