इस Mother's Day को बनाएं यादगार: Jewellery से लेकर Skincare तक, यहां देखें मां के लिए Best Gifts की List
Mothers Day Gift Ideas for Mom India: मई का महीना कुछ ही दिनों में शरू होने वाला है। हर साल इस महीने के दूसरे संडे को मदर्स डे मनाया जाता है। ये एक ऐसा दिन होता है, जब सभी लोग अपनी मां को और भी ज्यादा स्पेशल महसूस करवाते हैं। ये पूरा दिन मां के नाम होता है। मां, जो बिना किसी मतलब के हर दिन हमारे लिए मेहनत करती हैं, मां के बिना एक बच्चे का संसार अधूरा सा होता है।
लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि आखिर उन्हें ऐसा क्या गिफ्ट दें, जिसे देखकर वो बहुत ज्यादा खुश हो जाएं। अगर आप भी इसी बात से परेशान हैं, तो आज हम आपको best gifts for mom के बारे में बताएंगे, जिसे आप इस मदर्स डे पर अपनी मां को दे सकते हैं।
Mothers Day Gift Ideas for Mom India: इस मदर्स डे अपनी मां को दें ये तोहफे
ई बुक और किताबें

अगर आपकी भी मां किताबें पढ़ने की शौकीन हैं, तो इस मदर्स डे आप उनको कोई खूबसूरत सी बुक या ई बुक दे सकते हैं। ये उनकी आंखों को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। इसका खास ई-इंक डिस्प्ले असली किताब जैसा एक्सपीरियंस देता है, जिससे आंखें जल्दी थकती नहीं हैं। इसे एक बार चार्ज करने के बाद हफ्तों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें आपकी मम्मी अपनी पसंदीदा कहानियों, धार्मिक किताबों या कुकिंग रेसिपी से जुड़ी बुक्स को हर समय अपने पास रख सकती हैं।
फोटो प्रिंटर

हमारे जीवन से बहुत बार ऐसे बेहतरीन पल निकल जाते हैं, जिसे हम अपने पास नहीं रख पाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी मां के लिए इस मदर्स डे को और भी स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो मां को फोटो प्रिंटर जिसमें उनकी फोटो बनी हो उसे गिफ्ट कर सकते हैं। ये मदर्स डे के लिए परफेक्ट गिफ्ट होगा। ये फोटो प्रिंटर कॉम्पैक्ट होते हैं और आसानी से घर के किसी भी कोने में रखे जा सकते हैं।
ज्वेलरी

हर महिला को ज्वेलरी का बहुत ज्यादा शौक होता है। अगर आपकी मम्मी को भी ज्वेलरी पहनने का शौक है, तो उन्हें आप कोई सुंदर सी ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं। मम्मी लोगों को वैसे भी शादी, पार्टी में पहनने के लिए हमेशा नई ज्वेलरी चाहिए होती है। इसलिए ज्वेलरी गिफ्ट करना एक अच्छा ऑप्शन है। आप उनके लिए इस मदर्स डे कोई प्यारा सा अंगूठी, नेकलेस, या कंगन भी दे सकते हैं।
चांदी का सिक्का

मम्मी लोगों को गिफ्ट में सोने-चांदी की ज्वेलरी बहुत ज्यादा पसंद होती है। इसलिए अगर आप चाहें तो इस मदर्स डे उन्हें चांदी का सिक्का भी दे सकते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि और मां लक्ष्मी का आगमन होता है। चांदी का सिक्का घर में लाने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। इस चांदी के सिक्के को आपकी मम्मी पूजा घर या तिजोरी में रख सकती हैं।
ब्यूटी और स्किनकेयर किट

इस मदर्स डे आप अपनी मम्मी को ब्यूटी और स्किनकेयर किट दे सकते हैं। इससे वो बेहद खुश हो जाएंगी। अक्सर मां को लगता है कि उनके बच्चे उनकी छोटी-छोटी चीज़ों का ख्याल रखें। इसलिए आप अपनी मम्मी को कोई अच्छा स्किनकेयर या हेयरकेयर प्रोडक्ट दे सकते हैं। ये उन्हें बेहद पसंद आएगा। आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स या होम स्पा सेट भी गिफ्ट के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

Join Channel