For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'मैं अटल हूं' का मोशन पोस्टर जारी, पंकज त्रिपाठी का दमदार लुक कर देगा हैरान

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर कहे जाने वाले पंकज त्रिपाठी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान रखते हैं। जहां एक्टर ने अब तक कई फिल्मों में अपने दमदार एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना दिया हैं।पंकज त्रिपाठी अब एक बार फिर अपने दमदार किरदार से लोगों के होश उड़ाने आ रहे हैं। जिसकी कुछ झलकियां एक्टर ने खुद साझा की हैं।

01:35 PM Dec 25, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर कहे जाने वाले पंकज त्रिपाठी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान रखते हैं। जहां एक्टर ने अब तक कई फिल्मों में अपने दमदार एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना दिया हैं।पंकज त्रिपाठी अब एक बार फिर अपने दमदार किरदार से लोगों के होश उड़ाने आ रहे हैं। जिसकी कुछ झलकियां एक्टर ने खुद साझा की हैं।

 मैं अटल हूं  का मोशन पोस्टर जारी  पंकज त्रिपाठी का दमदार लुक कर देगा हैरान
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर कहे जाने वाले पंकज त्रिपाठी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान रखते हैं। जहां एक्टर ने अब तक कई फिल्मों में अपने दमदार एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना दिया हैं। बॉलीवुड हो या फिर ओटीटी पंकज त्रिपाठी हर जगह अपनी छाप छोड़ जाते हैं। वही पंकज त्रिपाठी अब एक बार फिर अपने दमदार किरदार से लोगों के होश उड़ाने आ रहे हैं। जिसकी कुछ झलकियां एक्टर ने खुद साझा की हैं।
Advertisement
दरअसल पंकज त्रिपाठी के एक्टिंग को एक फिर बार महत्त्व देते हुए उन्हें एक दमदार किरदार के लिए फाइनल कर लिया हैं। वही अब यह कहना भी गलत नहीं होगा की अब पंकज त्रिपाठी डायरेक्टर्स की पहली पसंद बन चुके है। क्यों की जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर फिल्म बनाने की बात आई तो फिल्म मेकर्स के जेहन में को सबसे पहला नाम आया वो हैं पंकज त्रिपाठी का।
Advertisement
आज पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 25 दिसंबर की जयंती मना रहा है। इसी अवसर पर पंकज त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि वो जल्द ही अटल बिहारी की बायोपिक में उनका किरदार निभाते नजर आएंगे। साथ ही बताया कि वो इस रोल को लेकर काफी उत्साहित हैं और ये किरदार उनके जीवन का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार रहा है।

सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें सहरे करते हुए पंकज त्रिपाठी ने पंडित धीरेन्द्र त्रिपाठी के कविता की कुछ लाइनें लिखी- न कभी कहीं डगमगाया, न कभी कहीं सर झुकाया, मैं एक अनोखा बल हूं, मैं अटल हूं | इसके साथ उन्होंने लिखा- अवसर मिला है इस विलक्षण व्यक्तित्व को पर्दे पर अभिव्यक्त करने का। भावुक हूं। कृतज्ञ हूं। #MainAtalHoon सिनेमाघरों में, दिसंबर 2023
चंद सेकेंड के इस वीडियो में पंकज त्रिपाठी अटल जी के आइकॉनिक पोज में नजर आए। बैकग्राउंड से आवाज आती ‘मैं अटल हूं’। इसके अलावा एक्टर ने कुछ दिनों पहले भी एक पोस्ट शेयर की थी। बहुत-सा रोमांच, हल्का-सा डर, मन में कई भाव, पर निष्ठा से प्रबल हूं। अटल जी के किरदार को समर्पित, अब… “मैं अटल हूं”, अटल जी के व्यक्तित्व को पर्दे पर साकार करना किसी परीक्षा से कम नहीं। लेकिन इस परीक्षा में उनका आशीष हमारे साथ है, हमें अटल विश्वास है। #MainATALHoon जल्द ही।
वही पंकज त्रिपाठी के इस शानदार ट्रांसफॉर्मेशन की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही हैं। साथ ही एक्टर को अब इस किरदार में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्सुक भी नजर आ रहे हैं। एक्टर के इस पोस्ट पर अब फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा की- ‘अद्भुत, अविस्मरणीय फिल्म होने वाली है इसका बेसब्री से इंतज़ार रहेगा’, तो वही एक फैन ने लिखा की- मुझे पहली पिक्चर देखकर ऐसा लगा जैसे की ये अटल जी की ही तस्वीर हैं।
वही फैंस अब एक्टर को उनके इस खास प्रोजेक्ट के लिए उन्हें ढेरो शुभकामनाएं और बधाइयां भी दे रहे हैं।फिल्म की कहानी ‘द अनटोल्ड वाजपेयी: पॉलिटिक्स एंड पैराडॉक्स’ किताब पर आधारित होगी। यह फिल्म अगले साल अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन यानी 25 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली है।  
Advertisement
Author Image

Advertisement
×