W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पूर्वी दिल्ली में NH-9 पर कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 28 वर्षीय एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक कार एक महिला चला रही थी और हादसे के समय उसने शराब पी हुई थी।

04:08 PM Sep 03, 2022 IST | Desk Team

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 28 वर्षीय एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक कार एक महिला चला रही थी और हादसे के समय उसने शराब पी हुई थी।

पूर्वी दिल्ली में nh 9 पर कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 28 वर्षीय एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक कार एक महिला चला रही थी और हादसे के समय उसने शराब पी हुई थी। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार इस घटना की सूचना कल्याणपुरी थाने में रात 10 बजकर 39 मिनट पर दी गई।
Advertisement
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम पूर्वी विनोद नगर में दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर मौके पर पहुंची, जहां उसे एक क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल और एक वैगन आर कार मिली। प्रथम दृष्टया पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची की कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिसमें मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पूर्वी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने कहा, “मोटरसाइकिल सवार को पटपड़गंज के मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।” पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान शकरपुर के अभिषेक कपूर के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने कहा कि कार चालक सुनीता (35) गाजियाबाद के इंदिरापुरम के अभय खंड-3 में रहती है। हादसे के समय वह शराब के नशे में थी।
पुलिस ने आरोपी सुनीता के खिलाफ कल्याणपुरी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है और शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×