For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Motorola ने दी खुशखबरी, मार्केट में लॉन्च करेगा नया फोल्डेबल फोन

04:52 AM Nov 09, 2024 IST | Aastha Paswan
motorola ने दी खुशखबरी  मार्केट में लॉन्च करेगा नया फोल्डेबल फोन

Motorola Razr 50 : मोटोरोला ने सबसे कम कीमत में एआई पॉवर्ड फोल्डेबल फोन लॉन्च कर दिया है। फोन में 6.9 इंच की इंटरनल डिस्प्ले दी जाएगी। साथ ही दमदार कैमरा फोन एआई फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। फोन 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से..

Motorola Razr 50

Motorola जल्द ही अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन लाइनअप में Motorola Razr 50s Ultra लॉन्च कर सकती है। इसे Motorola Razr 50s के साथ पेश किया जा सकता है। पिछले कुछ समय में Motorola Razr 50s मॉडल को कई सर्टिफिकेशन और बेंचमार्किंग साइट्स पर देखा गया है, और अब Ultra वेरिएंट भी ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें इसके डिजाइन और चार्जिंग स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है। माना जा रहा है कि Motorola Razr 50s सीरीज को Motorola Razr 50 सीरीज से थोड़ा नीचे पोजिशन किया जाएगा।

Motorola Razr 50s Ultra डिजाइन

Motorola Razr 50s Ultra का डिजाइन Motorola Razr 50s Ultra को Wireless Power Consortium की सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है, जहां से इसके डिजाइन की जानकारी मिली है। लिस्टिंग में शामिल इमेजेस से पता चलता है कि इसका डिजाइन Motorola Razr 50 Ultra के समान होगा। इसमें एक रेक्टेंग्युलर कवर स्क्रीन दी गई है, जो हिंज तक फैली हुई है और इसमें दो सर्कुलर रियर कैमरा सेंसर टॉप लेफ्ट कॉर्नर में मौजूद हैं. साथ ही फ्लैश यूनिट भी दिया गया है।

Motorola Razr 50s Ultra की खासीयत

Wireless Power Consortium लिस्टिंग के मुताबिक, Motorola Razr 50s Ultra मॉडल नंबर XT2451-6 के साथ 15W वायरलेस Qi चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, SGS Fimko सर्टिफिकेशन साइट पर इसे कई मॉडल नंबरों के साथ लिस्ट किया गया है, जो इसके विभिन्न वेरिएंट्स को दर्शाते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×