मौनी रॉय ने स्ट्रैपलेस गाउन में दिए कातिलाना पोज़, इस्तानबुल वेकेशन से शेयर किया अपना लेटेस्ट लुक
मौनी की अंदाए उनके फैंस को काफी पसंद आती है। मौनी की इन फोटोज़ ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इन फोटोज़ में मौनी काफी हॉट पोज़ देती नज़र आ रहीं हैं। देखें मौनी की ये लेटेस्ट फोटोज़…
01:17 PM Jun 06, 2022 IST | Desk Team
बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस से अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। फैंस को इंप्रेस करने का मौका कभी भी अपने हाथ से जाने नहीं देतीं हैं। बता दें, मौनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहतीं हैं। अपने प्रोफेशनल लाइफ से लेकर अपने पर्सनल लाइफ के अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहतीं हैं। मौनी की अंदाए उनके फैंस को काफी पसंद आती है। जिस वजह से आज मौनी के इंस्टाग्राम पर 23.4 मिलियन फॉलोअर्स है। तो वहीं इसी बीच मौनी का लेटेस्ट लुक फैंस को दिवाना बना रहा है।
Advertisement
आपको बता दें, मौनी रॉय ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज़ शेयर की हैं। मौनी की इन फोटोज़ ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इन फोटोज़ में मौनी काफी हॉट पोज़ देती नज़र आ रहीं हैं। इन फोटोज़ में उन्होंने बरगंडी कलर के स्ट्रैपलेस हाई-स्लिट गाउन में सैर करती दिखाई दे रहीं हैं। अपने इस लुक की उन्होंने एक सीरीज़ शेयर की है। जिनमें उनका मिनिमल एक्सेसरीज तारीफ के काबिल है। मौनी इस कातिलाना लुक में काफी खूबसूरत दिखाईं दे रहीं हैं।
बता दें, साड़ी से लेकर बिकिनी तक मौनी हर लुक में गर्जियस लगती हैं। दरअसल, इस दिनों वो अपने पति सूरज नांबियार और अपनी गर्ल गैंग के साथ इस्तानबुल वेकेशन पर निकली हुईं हैं। इस ट्रिप पर वो कईं सारी मन को मोह लेने वाली जगहों पर घूम रही हैं और अपनी ढेर सारी फोटोज़ भी अपलोड कर रहीं हैं। इससे एक दिन पहले मौनी ब्लैक ड्रेस में काफी हॉट नज़र आईं थी। इन फोटोज़ को भी मौनी के फैंस के साथ कईं सेलेब्स ने खूब प्यार दिया है। इन सभी फोटो पर मौनी के चाहने वाले लाइक करने के साथ कॉमेंट कर काफी तारीफें कर रहें हैं।
मौनी रॉय के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों टीवी शो ‘डांस दिवाने जूनियर’ को जज करती नज़र आ रहीं हैं। इसके बाद वो इस साल चर्चित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी नज़र आएंगी। जिसका हाल ही में टीज़र शेयर भी किया गया था। बता दें इस फिल्म में मौनी निगेटिव रोल में हैं।
अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही है। ये फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। बताया जा रहा है कि इस साल 9 सितंबर को इस फिल्म का पहला पार्ट रिलीज़ किया जाएगा।
Advertisement