Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

MP: आरोपी के घर पर हुई 'बुलडोजर' कार्रवाई, प्रशासन ने इस मामले में उठाया यह कदम

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार अपने फैसलो को सख्त करते हुए अब अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।

05:30 PM May 14, 2022 IST | Desk Team

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार अपने फैसलो को सख्त करते हुए अब अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार अपने फैसलो को सख्त करते हुए अब अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश के गुना में शिकारियों के साथ मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद प्रशासन एक्शन मोड में है। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना के एक आरोपी के घर को आज जेसीबी की सहायता से जमींदोज कर दिया गया।  
Advertisement
बुलडोजर से ध्वस्त किया घर 
जानकारी के मुताबिक, यह घर आरोपी नौशाद का बताया गया है, जिसकी मुठभेड़ में गोली लगने से मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक इसी घर में नौशाद की लाश छुपाकर रखी गई थी। आज सुबह आरोन थाना अंतर्गत सहरोग के पास घर में से मृतक आरोपी नौशाद का शव बरामद हुआ था। इसके बाद प्रशासन के आदेश पर बुलडोजर चलाकर मकान ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।  

पुलिस की टीमें कर रही खोज 
पुलिस ने इस मामले में लगभग सभी आरोपियों की पहचान कर दी है लेकिन अभी नाम का खुलासा नहीं किया गया है। यह सभी आरोपी आरोन थाना अंतर्गत में आते हैं। फिलहाल पुलिस की टीमें इन सभी आरोपियों की तलाश करने में जुटी हुई है। इसके साथ ही इन आरोपियों की सर्चिंग के लिए पुलिस जंगलों में कूद गई है।  
शिकारियों के हमले में तीन पुलिसकर्मी हुए थे शहीद  
गौरतलब है कि आज सुबह मध्य प्रदेश के गुना जिले में शिकारियों के हमले में तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए। इस दौरान पुलिस की गोली से एक आरोपी नौशाद की भी मौत हो गई। इसके बाद बदमाशों ने आरोपी नौशाद के शव को एक घर में छुपा दिया था। घटना के बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोन थाना इलाके के सहरोग के पास एक घर से मृतक आरोपी नौशाद के शव को बरामद किया।    
मुख्यमंत्री शिवराज ने दिया था ये बयान 
वहीं, इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार सुबह गुना में शिकारियों द्वारा हमला करने और गोली मारने वाले तीन पुलिस कर्मियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। शिवराज सिंह चौहान ने गुना में पुलिस और शिकारियों के बीच मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों की शहादत के मामले में ग्वालियर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक अनिल शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। 
चौहान ने कहा कि घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचने में विलंब करने पर ग्वालियर आईजी को तत्काल हटाने का फैसला लिया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह गुना में शिकारियों द्वारा हमला करने और गोली मारने वाले तीन पुलिस कर्मियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
Advertisement
Next Article