Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

MP: साध्वी ऋतंभरा के स्कूल में पढ़ने वाली चार लड़कियों की नहर में डूबने से मौत

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में धार्मिक नेता साध्वी ऋतंभरा द्वारा संचालित एक आवासीय आश्रम स्कूल में पढ़ने वाली चार लड़कियां बुधवार को नहर में डूब गईं।

06:28 PM Apr 20, 2022 IST | Desk Team

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में धार्मिक नेता साध्वी ऋतंभरा द्वारा संचालित एक आवासीय आश्रम स्कूल में पढ़ने वाली चार लड़कियां बुधवार को नहर में डूब गईं।

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में धार्मिक नेता साध्वी ऋतंभरा द्वारा संचालित एक आवासीय आश्रम स्कूल में पढ़ने वाली चार लड़कियां बुधवार को नहर में डूब गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना मांधाता (ओंकारेश्वर) थाना क्षेत्र के कोठी गांव में सुबह हुई।  
Advertisement
सभी पांचवीं कक्षा की छात्राएं थीं 
उन्होंने कहा कि लड़कियां 10 से 11 वर्ष के आयु वर्ग की थीं और वे सभी पांचवीं कक्षा की छात्राएं थीं और साध्वी ऋतंभरा द्वारा संचालित आश्रम में रहती थीं। मांधाता थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि लड़कियां नहाने के लिए नहर में गई थीं, तभी उनमें से एक डूबने लगी और अन्य लड़कियों ने उसे बचाने का प्रयास किया। 
उन्होंने कहा कि हालांकि वे सभी डूब गईं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान वैशाली, प्रतिज्ञा, दिव्यांशी और अंजना के रूप में हुई है जो खरगोन जिले के रहने वाली थीं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को नहर से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बयान में छात्राओं की मौत पर शोक व्यक्त किया।
Advertisement
Next Article