टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

MP : देवास के पास बस पलटने से 3 महिलाओं की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल

मध्यप्रदेश में देवास जिले के निकट शनिवार को एक बस के डिवाइडर से टकराने के बाद पलट जाने से उसमें सवार तीन महिला यात्रियों की मौत हो गई

11:34 PM Nov 19, 2022 IST | Shera Rajput

मध्यप्रदेश में देवास जिले के निकट शनिवार को एक बस के डिवाइडर से टकराने के बाद पलट जाने से उसमें सवार तीन महिला यात्रियों की मौत हो गई

मध्यप्रदेश में देवास जिले के निकट शनिवार को एक बस के डिवाइडर से टकराने के बाद पलट जाने से उसमें सवार तीन महिला यात्रियों की मौत हो गई और कम से कम आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
Advertisement
देवास औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने के प्रभारी रामकृष्ण शर्मा ने बताया कि यह घटना शाम को उस समय हुई जब बस इंदौर से देवास जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक तेज गति से बस चला रहा था और उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया।
शर्मा ने बताया कि दो महिला यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक तीसरी महिला यात्री ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। आठ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है।
उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है और घटना की जांच की जा रही है।
Advertisement
Next Article