टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

MP: Amarwara उपचुनाव में बीजेपी के कमलेश शाह 3252 वोटों से जीते, कांग्रेस से धीरन शाह हारे

04:32 PM Jul 13, 2024 IST | Shubham Kumar
Amarwara: भाजपा के कमलेश शाह ने कांग्रेस के धीरन शाह इनवती को 3,200 से अधिक मतों से हराकर अमरवाड़ा सीट जीती। इससे पहले मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव की आठवें दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस के धीरन शाह इनवती भाजपा के कमलेश शाह से 2,914 वोटों से आगे चल रहीं थी। यह सारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Advertisement

Highlights:

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे कमलेश शाह

उन्होंने बताया कि आठवें दौर की मतगणना समाप्त होने के बाद इनवती को 31,766 वोट मिले, जबकि शाह को 28,852 वोट मिले। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) के देवरामन भलावी को 14,238 वोट मिले। तीन बार के कांग्रेस विधायक कमलेश शाह के इस साल 29 मार्च को भाजपा में शामिल होने के बाद अमरवाड़ा ( Amarwara ) में उपचुनाव जरूरी हो गया था। भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है।

इससे पहले लोकसभा में भी हो चूका है भाजपा का खेला

छिंदवाड़ा जिले की इस सीट पर उपचुनाव सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठापूर्ण है, क्योंकि छिंदवाड़ा को वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल नाथ का गढ़ माना जाता था। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में अमरवाड़ा से कांग्रेस जीती थी, लेकिन इस बार भाजपा के विवेक बंटी साहू ने नाथ के बेटे नकुल नाथ को हराकर छिंदवाड़ा लोकसभा सीट जीती।

अमरवाड़ा सीट पर जीजीपी ने 2003 में जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस ने नौ बार इस सीट पर जीत दर्ज की है। अमरवाड़ा में भाजपा 1972, 1990 और 2008 में विजयी हुई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article