Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

MP : 2 घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस, गर्भवती पत्नी को ठेले पर अस्पताल लेकर पहुंचा व्यक्ति

मध्यप्रदेश के दमोह में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर गर्भवती महिला को उसका पति ठेले से आरोज्ञ केंद्र तक लेकर पहुंचा। जहां इलाज नहीं मिलने के बाद गर्भवती महिला को ठेले से ही सिविल अस्पताल ले जाया गया।

02:34 PM Aug 31, 2022 IST | Desk Team

मध्यप्रदेश के दमोह में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर गर्भवती महिला को उसका पति ठेले से आरोज्ञ केंद्र तक लेकर पहुंचा। जहां इलाज नहीं मिलने के बाद गर्भवती महिला को ठेले से ही सिविल अस्पताल ले जाया गया।

मध्यप्रदेश के दमोह जिले से ऐसा मामला सामने आया है, जो राज्य सरकार के स्वास्थ्य दावों की पोल खोल रही है। जिले में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर गर्भवती महिला को उसका पति ठेले से आरोज्ञ केंद्र तक लेकर पहुंचा। जहां इलाज नहीं मिलने के बाद गर्भवती महिला को ठेले से ही सिविल अस्पताल ले जाया गया।
Advertisement
सूत्रों के मुताबिक हटा तहसील अंतर्गत जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर मंगलवार को रनेह ग्राम में एक गर्भवती महिला काजल को एंबुलेंस ना मिलने से उसका पति कैलाश अहिरवाल अपने घर से आरोज्ञ केंद्र इलाज के लिए हाथ ठेले पर ले गया। आरोप है कि यहां लगभग दो घंटे तक किसी भी डॉक्टर या नर्स से इलाज ना मिलने के कारण वह तत्काल ही अपनी पत्नी को सिविल अस्पताल लेकर हटा पहुंचा। जहां से उसे दमोह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

असम में फिर चला मदरसे पर बुलडोजर, आतंकी कनेक्शन के बाद प्रशासन का एक्शन

इस संबंध में कैलाश अहिरवाल ने बताया कि उसकी पत्नी काजल को प्रसव पीड़ा होने पर उसने पहले 108 एंबुलेंस पर कॉल किया, लेकिन दो घंटे तक वाहन की कोई व्यवस्था ना होने पर वह सब्जी बेचने वाले ठेले पर लिटा कर पत्नी को स्थानीय आरोज्ञ केंद्र  ले गया। वहां उसे इलाज नहीं मिला। 
इसके बाद वह पत्नी को सिविल अस्पताल हटा और बाद में एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल ले कर गया। सिविल अस्पताल हटा बीएमओ डॉ आरपी कोरी का कहना है कि उन्हें इस संबंध में जानकारी मिली थी। अस्पताल में स्टाफ नहीं मिलने के मामले में संबंधित ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को नोटिस देकर जांच कराई जा रही है। 
Advertisement
Next Article