Top NewsIndiaWorld
Other States | Uttar PradeshRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Madhya Pradesh में फोटो पर सियासत, सदन से हटाई गई Jawaharlal Nehru की तस्वीर

10:43 AM Dec 19, 2023 IST | NAMITA DIXIT
MP Assembly

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में16वीं विधानसभा की शुरुआत में सोमवार को सदन के अंदर एक बड़ा बदलाव देखने को मिला।बता दें आसंदी के पीछे लगी देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर को हटा दिया गया। उनके स्थान पर यहां संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को लगा दिया गया।अब इसे लेकर शीतकालीन सत्र के पहले दिन बड़ा विवाद खड़ा हो गया।

डॉ. बीआर अंबेडकर की फोटो लगा दी

दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटाकर उसकी जगह डॉ. बीआर अंबेडकर की फोटो लगा दी गई। साल 1996 से स्पीकर की सीट के पीछे जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी की तस्वीर लगी हुई थी लेकिन अब पंडित नेहरू की फोटो को हटाकर उसकी जगह डॉ. बीआर अंबेडकर की फोटो लगा दी गई जिसको लेकर कांग्रेस के नेताओं ने विरोध दर्ज किया है। नेताओं का कहना है कि उन्हें बीआर अंबेडकर की फोटो से कोई समस्या नहीं है लेकिन जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर को हटा दिया गया है, जो कि गलत है।

Advertisement
 कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस विधायक अजय सिंह ने कहा कि बीजेपी की तरफ से इतिहास बदलने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि हम डॉ.बीआर अंबेडकर की फोटो का स्वागत करते है लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के योगदान को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उनकी तरफ से सदन में फिर से नेहरू की फोटो लगाए जाने की मांग की गई।

इतिहास को मिटाने की कोशिश- कांग्रेस

मामले को लेकर कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अब्बास हाफ़िज का बयान भी सामने आया उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटाकर बीजेपी ने उनका अपमान किया है। इतिहास को मिटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि तस्वीरों को फिर लगाने से मांग की गई है अगर ऐसा नहीं किया गया तो कांग्रेस के विधायक वहां तस्वीर लगाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article