Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

MP: भाजपा उम्मीदवार की पत्नी ने बांटे नोट, पुलिस ने दर्ज किया मामला

03:54 PM Nov 16, 2023 IST | Prateek Mishra

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार प्रद्युम्न सिंह लोधी की पत्नी के खिलाफ मतदाताओं को नोट बांटने का आरोप लगा है और पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है।

Advertisement

गुलगंज पुलिस थाने में दर्ज की गई शिकायत में कहा गया है कि 14 नवंबर की सुबह भाजपा उम्मीदवार प्रद्युम्न सिंह लोधी की पत्नी ने कार्तिक स्नान करने वाली महिलाओं को ग्राम कायन के देवस्थान ग्वाल बाबा खंदिया में भेंट स्वरूप सामग्री और सौ-सौ रुपये बांटे हैं! इस घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया जिसकी जांच की गई।

जांच में घटना सही पाई गई इसके आधार पर रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र बड़ामलहरा को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जो आचार संहिता का उल्लंघन पाया गया। पुलिस ने भाजपा उम्मीदवार की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article