Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

MP : इंदौर में BJP नेता के बेटे की हत्या, आरोपियों के मकान पर चला बुलडोजर

इंदौर में दो पक्षों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद बीजेपी नेता के बेटे की हत्या कर दी गई। घटना के बाद से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम करते हुए जमकर हंगामा किया।

12:44 PM Mar 24, 2022 IST | Desk Team

इंदौर में दो पक्षों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद बीजेपी नेता के बेटे की हत्या कर दी गई। घटना के बाद से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम करते हुए जमकर हंगामा किया।

मध्य प्रदेश के इंदौर में दो पक्षों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद बीजेपी नेता के बेटे की हत्या कर दी गई। घटना के बाद से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम करते हुए जमकर हंगामा किया। इस बीच प्रशासन ने आरोपियों को चिन्हित कर उनके अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया।
Advertisement
जानकारी के अनुसार डा अंबेडकर नगर (महू) के किशनगंज के पिगडंबर इलाके में बुधवार की रात को बीजेपी के ग्रामीण इलाके के पूर्व उपाध्यक्ष उदल सिंह ठाकुर के बेटे सुजीत ठाकुर (20) की कुछ लेागों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया गया है कि सुजीत ठाकुर अपने दोस्तों के साथ राऊ की होटल से बुधवार की रात केा लौट रहा था। एक स्थान पर बोरिंग हो रही थी, जहां सुजीत रुका। यहां रहने वाले कुलदीप पवार ने धूल उड़ने पर आपत्ति दर्ज कराई। 

महाराष्ट्र : निजी स्कूल की 11 वर्षीय लड़की से यौन उत्पीड़न, मौके से फरार हुआ अज्ञात व्यक्ति

इस पर सुजीत और कुलदीप का विवाद हो गया। सुजीत ने महू से कुछ लोग को बुलाकर कुलदीप पर हमला कर दिया। कुलदीप भागकर आगे गया तो वहां उसके साथी पहले से मौजूद थे। कुलदीप के साथियों ने सुजीत और उसके दोस्तों पर हमला कर दिया। इस दौरान सुजीत के पेट और सीने में चाकू लगने से मौत हो गई। 
इस हमले में कई अन्य घायल हुए। इस वारदात के बाद लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। कई किलो मीटर लंबे जाम केा खुलवाने पहुॅची और पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर कलेक्टर मनीष सिंह ने चिन्हित आरेापियों के अवैध निर्माण को ढहाने के आदेश दी दिए।
Advertisement
Next Article