For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

MP Board Result 2025: 10वीं, 12वीं के परिणाम घोषित, यहां करें चेक

MP बोर्ड रिजल्ट: मुख्यमंत्री की उपस्थिति में परिणाम जारी

04:44 AM May 06, 2025 IST | Himanshu Negi

MP बोर्ड रिजल्ट: मुख्यमंत्री की उपस्थिति में परिणाम जारी

mp board result 2025  10वीं  12वीं के परिणाम घोषित  यहां करें चेक

मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। विद्यार्थी MPBSE.nic.in पर जाकर रोल नंबर और अन्य जानकारी भरकर अपना परिणाम देख सकते हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में परिणाम जारी किया गया। 10वीं में 9,54,597 और 12वीं में 7,07,760 छात्र परीक्षा में उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम आज कर दिया गया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति  में रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थी MPBSE.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते है। रोल न. और जरूरी जानकारी भरने के बाद परिणाम देख सकते है और अपने स्कोरकार्ड को प्रिंट करा सकते है। मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2024-25 के परीक्षाफल की घोषणा कर रहे है।

यहां करें चेक परिणाम

मध्यप्रदेश के बोर्ड परीक्षा में उपस्थित छात्र छात्राओं का आज इंतजार खत्म हो गया है। 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए है। बता दें कि वर्ष 2025 में 10वीं बोर्ड परिक्षा  9,54,597 विद्यार्थी उपस्थित थे और 12वीं बोर्ड परिक्षा में 7,07,760 छात्र उपस्थित थे। बता दें कि हायर सेकेंडरी में 74.48 और हाई स्कूल में 76.22 प्रतिशत बच्चे सफल रहे हैं।

CM मोहन यादव का बयान

MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि इस बार के नतीजे कई वर्षों से बेहतर रहे हैं और 15 साल का रिकॉर्ड भी टूटा है। दोनों ही परीक्षा में छात्राओं ने सफलता हासिल की है, मेरिट सूची में भी उनका स्थान रहा है और सरकारी विद्यालयों के भी नतीजे निजी विद्यालयों से बेहतर रहे हैं। वहीं जो छात्र असफल हुए हैं, उनके लिए भी सरकार ने विशेष पहल की है। इसलिए जो असफल हैं, वे फिर मेहनत करें और सफलता पाएंगे।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×