W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिसंबर के पहले दिन ही बड़ा हादसा, मध्य प्रदेश के रायसेन में नयागांव पुल ढहने से 4 लोग घायल

04:19 PM Dec 01, 2025 IST | Amit Kumar
दिसंबर के पहले दिन ही बड़ा हादसा  मध्य प्रदेश के रायसेन में नयागांव पुल ढहने से 4 लोग घायल
MP Bridge Collapse (CREDIT S-M)

MP Bridge Collapse: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में दिसंबर के पहले ही दिन एक गंभीर हादसा हो गया। बरेली–पिपरिया रोड पर स्थित नयागांव पुल अचानक गिर गया। इस हादसे के समय पुल पर से गुजर रही दो बाइकें सीधे नीचे जा गिरीं, जिससे चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत बरेली के सिविल अस्पताल ले जाया गया। राहत की बात यह रही कि हादसा और बड़ा रूप नहीं ले पाया, वरना जनहानि और भी बढ़ सकती थी।

Advertisement

MP Bridge Collapse: निर्माण कार्य के चलते बड़ा खतरा टला

मिली जानकारी के अनुसार पुल के नीचे मरम्मत और निर्माण का काम चल रहा था। उसी दौरान अचानक पुल का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। निर्माण स्थल पर कई मजदूर मौजूद थे, लेकिन जैसे ही उन्हें पुल हिलता हुआ दिखा, वे तुरंत भागकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। यदि मजदूर समय रहते न हटते, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी।

Advertisement

MP Bridge Collapse (CREDIT S-M)
MP Bridge Collapse (CREDIT S-M)

Madhya Pradesh Bridge Accident: मौके पर पहुंचा प्रशासन

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। थाना प्रभारी, एसडीओपी और तहसीलदार तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। घायलों में सीहोर जिले के जैत क्षेत्र के लोग और रायसेन के बरेली तहसील के धोखेड़ा गांव के निवासी शामिल बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने सड़क मार्ग बंद कर मौके पर सुरक्षा की व्यवस्था की।

Advertisement

MP Raisen News: यातायात पूरी तरह ठप, लोगों को परेशानी

पुल गिरने से बरेली-पिपरिया मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई है। यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ता है, इसलिए यात्री और स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करना पड़ रहा है। सड़क टूटने के बाद ग्रामीणों में खासा आक्रोश है और वे इस घटना के लिए मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) की लापरवाही को जिम्मेदार बता रहे हैं।

MP Bridge Collapse (CREDIT S-M)
MP Bridge Collapse (CREDIT S-M)

प्रत्यक्षदर्शी ने बताई घटना की सच्चाई

पास के खेत में काम कर रहे एक स्थानीय युवक ने घटना का प्रत्यक्षदर्शी होने का दावा किया। उसके अनुसार हादसा उसकी आंखों के सामने हुआ। उसने बताया कि अचानक गड़गड़ाहट हुई और देखते ही देखते पुल का हिस्सा नीचे धंस गया। उसी समय दो बाइक सवार लोग पुल पर थे और सीधे नीचे गिर पड़े। स्थानीय लोगों और मजदूरों ने तुरंत जाकर घायलों को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शी ने यह भी खुलासा किया कि पुल की हालत काफी समय से खराब थी। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत PWD और संबंधित विभागों तक पहुंचाई थी। शिकायतों के बाद ही कुछ समय पहले मरम्मत का काम शुरू किया गया था, लेकिन इससे पहले ही पुल ढह गया।

MP Bridge Collapse (CREDIT S-M)
MP Bridge Collapse (CREDIT S-M)

ग्रामीणों में रोष, जांच की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर उचित मरम्मत की जाती तो यह हादसा टाला जा सकता था। साथ ही, वे इस बात पर भी सवाल उठा रहे हैं कि निर्माण कार्य शुरू होने के बावजूद पुल पर यातायात क्यों चालू रखा गया। लोगों ने इस मामले की गहन जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Guna News: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खाद वितरण केंद्र का किया औचक निरीक्षण, कतार में लगे किसानों से की बातचीत

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा वायरल खबरें लिखने में माहिर हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन व भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजश्री टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की। इसके बाद वेबसाइट पर लिखने के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की और बाद में इंडिया डेली न्यूज चैनल में बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। फिर इसके बाद न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर की पद पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×