Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

MP : रीवा में दुष्कर्म के आरोपी महंत के पुश्तैनी मकान पर चला बुलडोजर, CM ने दी थी सख्त कार्रवाई की हिदायत

रीवा जिले के सर्किट हाउस में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी कथावाचक महंत सीताराम दास महाराज के पुश्तैनी मकान को शुक्रवार को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया।

01:29 PM Apr 01, 2022 IST | Desk Team

रीवा जिले के सर्किट हाउस में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी कथावाचक महंत सीताराम दास महाराज के पुश्तैनी मकान को शुक्रवार को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया।

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सर्किट हाउस में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी कथावाचक महंत सीताराम दास महाराज के पुश्तैनी मकान को शुक्रवार को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया। ज्ञात हो कि बीते दिनों सीताराम दास ने यहां के राजनिवास सर्किट हाउस में एक नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया था। उसके बाद वह फरार हो गया था। आरोपी को सिंगरौली से गिरफ्तार किया गया।
सीएम शिवराज ने दी थी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सख्त कार्रवाई की हिदायत दी थी। जानकारी के अनुसार गुढ़वा में आरोपी सीताराम का पुश्तैनी मकान है, उस मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है। यह सीताराम का पुश्तैनी मकान था और यहां वह रहा भी है। आरोपी के खिलाफ पुलिस का रवैया भी सख्त है, उसे पुलिस थाने से न्यायालय तक पैदल तेज धूप में ले जाया गया था। इस आरोपी को देखने के लिए सड़क पर लोग काफी संख्या में इकट्ठे हो गए थे तो बड़ी संख्या में लोग आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग करते हुए नारे भी लगा रहे थे।
पहले भी आरोपियों के घर पर चले है बुलडोजर
ज्ञात हो कि राज्य में इससे पहले भी दुष्कर्म के आरेापियों के आशियानों पर प्रशासन को बुलडोजर चल चुका है। मुख्यमंत्री चौहान बेटियों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने के प्रशासन को निर्देश दे चुके है।
Advertisement
Advertisement
Next Article