Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

संतान का सौदा...,15 दिन बच्चे को बेच मां ने खरीदा फ्रिज-TV और वाशिंग मशीन

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मां ने अपने 15 दिन के बच्चे को साढ़े पांच लाख रुपए में बेचकर फ्रिज, टीवी, कूलर और वाशिंग मशीन खरीद ली।

01:04 PM Jun 08, 2022 IST | Desk Team

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मां ने अपने 15 दिन के बच्चे को साढ़े पांच लाख रुपए में बेचकर फ्रिज, टीवी, कूलर और वाशिंग मशीन खरीद ली।

मध्य प्रदेश के इंदौर से ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने 15 दिन के बच्चे को बेच दिया। इतना ही नहीं बच्चे के सौदे से मिली कीमत से उसने अपने लिए फ्रिज, टीवी, कूलर और वाशिंग मशीन खरीद ली। हैरानी वाली बात है कि आरोपी मां ने पति की सहमति से ये सौदा किया।
Advertisement
घटना इंदौर शहर के हीरा नगर की है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मां की पहचान शायना-बी नाम की महिला के रूप में हुई। शायना बी ने पुलिस को बताया कि उसके पति को बच्चे को लेकर शक था। महिला ने कहा, ‘मेरा पति अबॉर्शन कराना चाहता था, लेकिन समय ज्यादा हो गया था तो हमने दलालों के माध्यम से बच्चे को बेचने का प्लान बनाया और बच्चे को देवास के एक दंपती को बेच दिया।’ 
पुलिस ने बताया कि बच्चे को लीना नाम की एक महिला ने खरीदा था। लीना ने बताया कि हाल ही में उसके दो बच्चों की मौत हो गई थी। जिसके बाद उसने साढ़े पांच लाख में बच्चा खरीद लिया। वहीं शायना बी ने सौदे से मिली रकम से टीवी, फ्रिज, कूलर और वॉशिंग मशीन जैसे सामान खरीद लिए थे। पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर लिया है।
पुलिस को सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से इस घटना की जानकरी मिली। जिसके बाद आरोपी मां शायनाबी समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें एक नाबालिग भी है। आरोपियों में से छह को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो फिलहाल फरार हैं। 
Advertisement
Next Article