For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

MOHAN YADAV: MP के सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में किया रोड शो

01:17 AM May 15, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

MOHAN YADAV ROAD SHOW, DELHI: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मटियाला रोड पर रोड शो किया। बड़ी संख्या भाजपा समर्थक इस रोड शो में शामिल हुए। सभी लोगों ने भारत माता की जय और अबकी बार 400 पार का नारा भी लगाया। आपको पता दें कि दिल्ली में 7 सीटों पर होंगे चुनाव

Advertisement

 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, जिस प्रकरा का वातावरण दिख रहा है तो दिल्ली की सातों सीट, मध्य प्रदेश में 29 सीट और पीएम मोदी ने अबकी बार 400 पार का जो नारा दिया है निश्चित रूप से हम सारी सीटे जीतने की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। चार चरण हो चुकें, पांचवा होने वाला है और जिस तरह से माहौल दिख रहा है मैं उम्मीद करता हूं ये समर्थन लगातार जारी रहेगा। फिर एक बार मोदी की सरकारी आएगी।

शिवराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा, जिन लोगों ने सामान्य स्वार्थ के लिए गठबंधन किया है... उनरी नीतियां, नेतृत्व, विचारधारा, दिशा कुछ भी एक समान नहीं है। उन्होंने खुद को जेल जाने से रोकने के लिए गठबंधन बनाया है। केजरीवाल भ्रष्टाचार की दीवार बन गए है। और जेल के अंदर अपना मानसिक संतुलन खो बैठे इसलिए वह कुछ भी बोल रहे हैं। दिल्ली और देश के लोग सच्चाई जानते हैं और वे पूरे देश से INDI गठबंधन को खत्म करने जा रहे हैं। 400 पार करके पीएम मोदी फिर से पीएम बनने वाले हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×