Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

MP : CM शिवराज ने की घोषणा, शहरों में खरीदा जाएगा गाय का गोबर, शुरु किए जाएंगे गोबर-धन प्रोजेक्ट

छत्तीसगढ़ में गोबर के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आए बदलाव को देख अन्य राज्यों के साथ मध्य प्रदेश सरकार ने भी फैसला किया है कि वे भी शहरों में गाय के गोबर की खरीदी शुरू करेगी।

11:52 AM Mar 27, 2022 IST | Desk Team

छत्तीसगढ़ में गोबर के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आए बदलाव को देख अन्य राज्यों के साथ मध्य प्रदेश सरकार ने भी फैसला किया है कि वे भी शहरों में गाय के गोबर की खरीदी शुरू करेगी।

छत्तीसगढ़ में गोबर के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आए बदलाव को देख अन्य राज्यों के साथ मध्य प्रदेश सरकार ने भी फैसला किया है कि वे भी शहरों में गाय के गोबर की खरीदी शुरू करेगी। इसके लिए प्रदेश के विभिन्न शहरों में गोबर-धन प्रोजेक्ट शुरु किए जाने वाले है। पचमढ़ी में चल रही शिवराज मंत्रिमडल की चिंतन बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि, प्रदेश के विभिन्न शहरों में गोबर-धन प्रोजेक्ट प्रारंभ होंगे। गाय के गोबर को क्रय करने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा, गुजरात सहित अन्य राज्यों में गौ-संवर्धन और गौ-संरक्षण के प्रयोगों का अध्ययन कर मध्यप्रदेश में नवीन कार्यों की शुरूआत होगी।
पशुओं की देखभाल के प्रति जागरूक करने का कार्य भी किया जाएगाम : सीएम शिवराज
सीएम शिवराज ने कहा कि, आमजन को गाय और सड़क पर विचरण करने वाले अन्य पशुओं की देखभाल के प्रति जागरूक करने का कार्य भी किया जाएगा। गाय के गोबर और गौ-मूत्र से आय होने पर आम नागरिक गौ-पालन के लिए प्रेरित होंगे। गौ-शालाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए भी ठोस प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इंदौर में गोबर-धन योजना में पीएनजी संयंत्र के संचालन के सफल प्रयोग को अन्य स्थानों तक ले जाया जाएगा। गाय के गोबर का उपयोग बड़े पैमाने पर गौ-काष्ठ के निर्माण में किया जाता है। इसे प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे गौ-पालकों को भी राशि प्राप्त होगी।
गृह मंत्री की अध्यक्षता में गठित किया समूह
शिवराज ने कहा कि, सड़क पर विचरण करने वाले पशुओं की बेहतर व्यवस्था के लिए गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में गठित मंत्री समूह आगे भी कार्य करता रहेगा। इस समूह में मंत्री विष्वास सारंग, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रेम सिंह पटेल, ऊषा ठाकुर और मोहन यादव शामिल हैं। मंत्री समूह के प्रस्तुतिकरण में मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि, गाय श्रद्धा का केन्द्र है। गौ-काष्ठ के अलावा वर्मी कम्पोस्ट खाद भी बनाया जा रहा है। यह खाद महंगी कीमत पर बिकता है। गौ-शालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास बढ़ाने के सुझाव मिले हैं। गायों के संरक्षण के लिए अन्य गतिविधियों का संचालन किया जा सकता है। गाय का पालन लाभ का कार्य बनें इसके लिए विभिन्न सुझाव प्राप्त हुए हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article