Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

MP : CM शिवराज ने कहा, प्रदेश में बर्दास्त नहीं की जाएगी दंगा फैलाने की साजिश, खरगोन हिंसा को लेकर की बैठक

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बयान दिया है कि प्रदेश में दंगा फैलाने की साजिश बर्दास्त नहीं की जाएगी।

01:51 PM Apr 12, 2022 IST | Desk Team

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बयान दिया है कि प्रदेश में दंगा फैलाने की साजिश बर्दास्त नहीं की जाएगी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बयान दिया है कि प्रदेश में दंगा फैलाने की साजिश बर्दास्त नहीं की जाएगी। सीएम चौहान ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि, प्रदेश में दंगा फैलाने की साजिश बर्दास्त नहीं की जाएगी। इस समीक्षा बैठक में गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने का षड़यंत्र है : सीएम शिवराज
सीएम चौहान ने बैठक के बाद मीडिया से संवाद में कहा कि प्रदेश में दंगाइयों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही जारी है। उन्होंने कहा कि, आज सुबह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने धार्मिक स्थल पर झंडा फहराने का जो ट्वीट किया है। वह मध्यप्रदेश का नहीं है। उन्होंने कहा कि, यह प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने का षड़यंत्र है। प्रदेश को दंगों की आग में झोंकने की साजिश है। प्रदेश में यदि कोई दंगा फैलाने की साजिश करेगा, तो वह कोई भी हो, मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा।
खरगोन में अब तक 95 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
इस बैठक में बताया गया कि खरगोन में अब तक 95 दंगाइयों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तारी का क्रम जारी है। वीडियो से भी दंगाइयों को चिन्हित किया गया है। आज भी खरगोन में दंगाइयों की संपत्ति को जमींदोज करने की कार्यवाही जारी रहेगी। खरगोन में 4 आईपीएस, 15 डीएसपी सहित आर.ए.एफ की कंपनी और बड़ संख्या में पुलिस बल तैनात है।

Advertisement
Advertisement
Next Article