W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

MP: झील से 8 साल की मासूम का शव बरामद, गुस्साए लोगों ने शराब की दुकान जलाई

11:31 AM Mar 29, 2024 IST | Yogita Tyagi
mp  झील से 8 साल की मासूम का शव बरामद  गुस्साए लोगों ने शराब की दुकान जलाई
Advertisement

मध्य प्रदेश (MP) के जबलपुर जिले में स्थित एक गांव की झील में आठ वर्षीय एक बच्ची का शव पाया गया, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शराब की एक दुकान में आग लगा दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मां सहित गुस्साए ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मंगलवार की रात शराब के ठेके पर एक व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह ने शराब पी और फिर पीड़िता के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या करने के बाद उसके शव को एक झील में फेंक दिया।

  • जबलपुर के एक गांव की झील में आठ वर्षीय बच्ची का शव पाया गया
  • गुस्साए ग्रामीणों ने शराब की एक दुकान में आग लगा दी
  • पीड़िता की मां सहित गुस्साए ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

जबलपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाली दूबे ने फोन पर बताया कि मंगलवार की रात बच्ची का शव बरामद किया गया। पोस्टमार्टम से पता चला है कि पीड़िता पर शारीरिक हमला किया गया था। सोनाली दूबे ने बताया, ''स्थिति नियंत्रण में है। गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को तैनात कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम किया गया और हम विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। हम यह जांच कर रहे हैं कि क्या किसी एक व्यक्ति या समूह ने उसका बलात्कर किया और उसकी हत्या कर शव को झील में फेंक दिया।'' अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×