Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

MP: दिग्विजय सिंह ने विवाद में आने पर ट्विट से हटाई तस्वीरे, भाजपा इस पर बोल रही है हमले

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा खरगोन में हुई हिंसा को लेकर ट्विट की गई तस्वीर ने सियासी हलचल पैदा कर दी है।

01:53 PM Apr 12, 2022 IST | Desk Team

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा खरगोन में हुई हिंसा को लेकर ट्विट की गई तस्वीर ने सियासी हलचल पैदा कर दी है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा खरगोन में हुई हिंसा को लेकर ट्विट की गई तस्वीर ने सियासी हलचल पैदा कर दी है। यह तस्वीर खरगोन की बजाय अन्य स्थान की बताई जाती है। बाद में दिग्विजय सिंह के ट्विटर हैंडल से तस्वीर हटा दी गई। भाजपा इस पर हमले बोल रही है।
सिंह ने ट्वीट करके कहा…
दिग्विजय सिंह ने खरगोन में हुई हिंसा को लेकर एक ट्विट कर कहा, क्या खरगोन प्रशासन ने लाठी तलवार जैसे हथियारों को ले कर जुलूस निकालने की इजाजत दी थी? क्या जिन्होंने पत्थर फेंके चाहे जिस धर्म के हों, सभी के घर पर बुलडोजर चलेगा? शिवराज जी मत भूलिए आपने निष्पक्ष हो कर सरकार चलाने की शपथ ली है।सिंह ने इस ट्विट के साथ एक तस्वीर साझा की। यह तस्वीर खरगोन की न होने की बात सामने आई है। बाद में सिंह के ट्विटर से वह तस्वीर हटा दी गई। अब भाजपा के हमले हो रहे हैं।
शिवराज ने दिग्विजए पर लगाया आरोप
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तो दिग्विजय सिंह पर राज्य का माहौल बिगाड़ने तक का आरोप लगाया है और ट्विट कर कहा, दिग्विजय सिंह ने एक धार्मिक स्थल पर युवक द्वारा भगवा झंडा फहराने का फोटो सहित ट्विट किया है, वह मध्यप्रदेश का नहीं है। दिग्विजय सिंह का यह ट्विट प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने का षड्यंत्र है और प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने की साजिश है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा हितेष वाजपेयी ने तंज कसते हुए सवालिया अंदाज में लिखा, आज अपनी गिरफ्तारी के डर से, पहले से ही ‘जमानतशुदा’ दिग्गी ने कौन सा झूठा ट्विट डिलीट किया?
Advertisement
Advertisement
Next Article