For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

MP Election 2023: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा को दी जीत की बधाई...

01:58 AM Dec 04, 2023 IST | Sagar Kapoor
mp election 2023  कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा को दी जीत की बधाई

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है। भाजपा सुबह से ही बढ़त लगातार बनाए हुए है। इस बीच कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भाजपा को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा हार एक विराम है जीवन महासंग्राम है। उन्होंने कहा कि जनता के हितों के लिए लड़े हैं और लड़ते रहेंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस मतगणना से पहले लगातार मध्य प्रदेश में जीत का दावा कर रही थी।

इसी के साथ रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस के सभी नवनिर्वाचित विधायक साथियों को बधाई दी है और कहा है कि जीतने वाले मध्यप्रदेश कांग्रेस के सभी नवनिर्वाचित विधायक साथियों को बहुत बधाई। एक जुम्मेवार विपक्ष का दायित्व निभाने व जनता की आवाज़ बनने की जुम्मेवारी आपकी है। हमें विपक्ष में बैठने का आदेश मिला है व प्रदेश के किसान, युवा, महिला, दलित, आदिवासी, पिछड़ों व वंचितों की आवाज़ हमें मज़बूती से निरन्तर उठाते रहना है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Sagar Kapoor

View all posts

Advertisement
×