Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मध्य प्रदेश के शुरुआती रुझानों में Congress, BJP से 17 सीट पीछे, Kamal Nath ने दी पहली प्रतिक्रिया

09:27 AM Dec 03, 2023 IST | NAMITA DIXIT
kamalnath

MP Elections Result: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। बता दें शुरुआती रुझानों में बीजेपी 81, कांग्रेस 64 और अन्य 2 सीटों पर आगे हैं। इन रुझानों पर कमलनाथ ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैंने अभी तक रुझान नहीं देखे हैं, लेकिन मुझे मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की जनता पर भरोसा है।

230 सीट के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू

आपको बता दें मतगणना शुरू हो चुकी है। देश में आम चुनाव में अब 6 महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में इन राज्यों के विधानसभा चुनाव को सेमीफाइनल मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ है। ज्यादातर ‘एग्जिट पोल’ (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में मध्य प्रदेश में भाजपा को आगे बताया गया है। मध्य प्रदेश की 230 सीट के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई।

कड़ी सुरक्षा के बीच 52 जिला मुख्यालयों पर शुरू हुई

MP Elections Result: इस दौरान अधिकारियों ने बताया सभी विधानसभा सीट के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच 52 जिला मुख्यालयों पर शुरू हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ जैसे राजनीतिक दिग्गजों सहित 2,533 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि उनकी पार्टी ‘भारी बहुमत’ के साथ सत्ता बरकरार रखेगी। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमल नाथ ने कहा कि उन्हें राज्य के मतदाताओं पर ‘पूरा भरोसा’ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article