W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

MP: हाय रे जमाना! बस इतनी सी बात पति ने पत्नी को दी ऐसी मौत, सुनकर कांप जाएगी रूह

06:47 PM Jul 01, 2025 IST | Amit Kumar
mp  हाय रे जमाना  बस इतनी सी बात पति ने पत्नी को दी ऐसी मौत  सुनकर कांप जाएगी रूह
MP

MP: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र के सथिनी गांव में 28 जून की रात एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी. अगले दिन सुबह महिला का शव उसी के घर में मिला. इस दौरान पहले तो मृतका के पति ने दावा किया कि घर में चोरी हुई और चोरों ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी, लेकिन पुलिस की जांच में सच्चाई कुछ और ही निकली.

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में पति ने बताया कि कुछ चोर घर में घुसे थे, उन्होंने कीमती सामान चोरी कर लिया और पत्नी की हत्या कर दी. लेकिन जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की, तो उन्हें पति की कहानी पर संदेह हुआ. कमरे में बिखरा सामान, चोरी के निशान और पति का बयान एक दूसरे से मेल नहीं खा रहे थे.

Advertisement

आरोपी पति ने कबूला जुर्म

इस दौरान जांच में तेजी लाते हुए पुलिस ने जब पति से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी ने बताया कि 27 जून की रात वह और उसकी पत्नी खाना खाकर सोने चले गए थे. रात को जब वह मोबाइल चला रहा था, तब पत्नी ने उसे मना किया और कहा कि अब सो जाना चाहिए. इस बात पर दोनों के बीच बहस हो गई. पत्नी के मना करने से नाराज होकर पति ने गुस्से में आकर कंबल से उसका मुंह दबा दिया, जिससे उसकी सांसें रुक गईं और वह मर गई. इसके बाद आरोपी ने सारा घटनाक्रम चोरी जैसा दिखाने की कोशिश की.

Advertisement

सबूत छिपाने की कोशिश

हत्या के बाद आरोपी ने कमरे की अलमारी से सामान निकालकर पूरे कमरे में फैला दिया, ताकि लगे कि कोई चोर घर में घुसा था. उसने सोने-चांदी की डिब्बियां खाली कर दीं और कपड़े-बर्तन बिखरा दिए. इसके बाद उसने अपने दोस्त को बुलाया और अपने पैर पर कांटे से सांप के काटने जैसा निशान बना लिया. फिर वह अस्पताल गया ताकि सबको लगे कि वह खुद भी पीड़ित है.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस को शुरू से ही उसकी कहानी पर शक था. एडिशनल एसपी आरती सिंह ने बताया कि जांच में जब कोई ठोस सबूत चोरी की तरफ इशारा नहीं कर रहे थे, तब शक और गहरा गया. सख्ती से पूछताछ करने पर पति ने हत्या की बात स्वीकार कर ली. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया.

यह भी पढ़ें-90 डिग्री वाले पर CM मोहन यादव का एक्शन, 8 अफसरों पर गिरी गाज

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा वायरल खबरें लिखने में माहिर हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन व भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजश्री टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की। इसके बाद वेबसाइट पर लिखने के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की और बाद में इंडिया डेली न्यूज चैनल में बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। फिर इसके बाद न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर की पद पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×