Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

MP : थोड़ी देर में भोपाल पहुंचेंगे गृह मंत्री शाह, तेंदुपत्ता संग्राहकों के सम्मेलन में होंगे शामिल

गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह लगभग साढ़ दस बजे मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचेंगे जहां वे तेंदुपत्ता संग्राहकों के सम्मेलन के अलावा 48 वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस को संबोधित करेंगे।

09:46 AM Apr 22, 2022 IST | Desk Team

गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह लगभग साढ़ दस बजे मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचेंगे जहां वे तेंदुपत्ता संग्राहकों के सम्मेलन के अलावा 48 वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह लगभग साढ़ दस बजे मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचेंगे जहां वे तेंदुपत्ता संग्राहकों के सम्मेलन के अलावा 48 वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस को संबोधित करेंगे। शाह विशेष विमान से सुबह यहां पहुंचने के बाद लगभग आठ घंटे यहां बिताएंगे और प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों और मंत्रियों से भी चर्चा करेंगे। उनका एक रोड शो भी प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंचने के पूर्व होगा।
सीएम शिवराज समेत अन्य नेता करेंगे आगवानी
गृह मंत्री की अगवानी के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और अन्य पार्टी नेता मौजूद रहेंगे। वे स्टेट हैंगर से सीधे केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी (सीएपी)टी) पहुंचकर अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। दो दिवसीय आयोजन का यह पहला दिन होगा। शाह इसके बाद मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर भोज में शामिल होंगे। दिन में लगभग सवा दो बजे श्री शाह जंबूरी मैदान पर आयोजित वन समितियों के सम्मेलन को संबोधित कर तेंदुपत्ता संग्राहकों के लाभांश वितरित करेंगे।
Advertisement
 

शाम चार बजे भाजपा कार्यालय के लिए होंगे रवाना
इसके बाद शाह अपरान्ह चार बजे बाज प्रदेश भाजपा कार्यालय रवाना होंगे। वहां लगभग दो घंटे बिताने के बाद वह वापस स्टेट हैंगर आएंगे और देर शाम विशेष विमान से दिल्ली वापस लौट जाएंगे। गृह मंत्री की यात्रा के मद्देनजर लगभग सात केंद्रीय मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के अनेक पदाधिकारी और प्रदेश भाजपा नेता प्रदेश की राजधानी में रहेंगे। शाह के स्वागत के लिए जगह-जगह बैनर पोस्टर और स्वागत द्वार भी बनाए गए हैं। उनकी सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए हैं और शहर में अनेक स्थानों पर यातायात परिवर्तित भी किया गया है।

Advertisement
Next Article