टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

MP Municipal Elections Result : मध्य प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना शुरू

मध्य प्रदेश के भोपाल एवं इंदौर में नगर निगम सहित प्रथम चरण में हुए 44 जिलों के 133 नगर निकाय के चुनाव के लिए मतगणना रविवार को सुबह नौ बजे से शुरू हो गई।

11:50 AM Jul 17, 2022 IST | Desk Team

मध्य प्रदेश के भोपाल एवं इंदौर में नगर निगम सहित प्रथम चरण में हुए 44 जिलों के 133 नगर निकाय के चुनाव के लिए मतगणना रविवार को सुबह नौ बजे से शुरू हो गई।

मध्य प्रदेश के भोपाल एवं इंदौर में नगर निगम सहित प्रथम चरण में हुए 44 जिलों के 133 नगर निकाय के चुनाव के लिए मतगणना रविवार को सुबह नौ बजे से शुरू हो गई। राज्य के एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी।
राज्य निर्वाचन आयुक्त  सि ने बताया कि छह जुलाई को प्रथम चरण में जिन 11 नगर निगम, 36 नगरपालिका परिषद और 86 नगर परिषद में मतदान हुआ था, उनके लिए आज सुबह नौ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि नगर निकायों में मतदान ईवीएम से हुआ था।
महापौर के लिए प्राप्त डाक मतपत्रों की गणना की जायेगी
सिंह ने बताया कि मतगणना के दौरान सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना शुरू होगी। इसके आधा घंटा बाद ईवीएम के मतों की गणना निर्धारित टेबलों पर वार्डवार प्रारंभ होगी।उन्होंने कहा कि जिन नगर निकायों में महापौर और पार्षद का निर्वाचन साथ-साथ हो रहा है, वहां पर पहले महापौर के लिए प्राप्त डाक मतपत्रों की गणना की जायेगी।
20 जुलाई को सुबह नौ बजे से मतगणना होगी
सिंह ने बताया कि वार्डवार निर्धारित टेबल पर ईवीएम गणनाडाक मत पत्रों की गणना के साथ की जा सकती है। अंतिम तीन चक्रों की गणना तभी प्रारंभ की जायेगी जब डाक मतपत्रों की गणना पूर्ण कर उसकी घोषणा कर दी गई हो।उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में 13 जुलाई को प्रदेश के पांच नगर निगम सहित जिन 214 नगर निकायों में मतदान हुआ था, वहां 20 जुलाई को सुबह नौ बजे से मतगणना होगी।
Advertisement
Advertisement
Next Article