W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अवैध बाल संरक्षण गृहों के खिलाफ होगा एक्शन, CM Mohan Yadav ने दिए निर्देश

12:04 PM Jan 07, 2024 IST | NAMITA DIXIT
अवैध बाल संरक्षण गृहों के खिलाफ होगा एक्शन  cm mohan yadav ने दिए निर्देश
CM Mohan Yadav

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि सूबे में अवैध बाल संरक्षण गृहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बता दें सीएम ने इंदौर में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में ये निर्देश ऐसे वक्त दिए। जब भोपाल में एक बालिका गृह से 26 लड़कियों के कथित तौर पर लापता होने का मामला सुर्खियों में है।सीएम यादव ने बैठक में प्रशासनिक अमले को निर्देश दिया कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए सतत निरीक्षण करता रहे कि राज्य में कोई भी बाल संरक्षण गृह अवैध रूप से न चल सके।

  • अवैध बाल संरक्षण गृहों के खिलाफ होगा एक्शन
  • एमपी के CM Mohan Yadav ने दिए निर्देश
  • अवैध बाल संरक्षण गृहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी- Mohan Yadav

दोषी और लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाए- CM

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा- भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में संचालित बालगृह से लापता बालिकाओं की तसदीक हो गई है। सभी बेटियां सुरक्षित हैं और इनकी पहचान भी कर ली गई है। एक भी दोषी और लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भोपाल में एक बालिका गृह से 26 लड़कियों के कथित तौर पर लापता होने के संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

2015 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया

दरअसल, पुलिस ने बृहस्पतिवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी रामगोपाल यादव की शिकायत पर अवैध रूप से बाल गृह चलाने के आरोप में अनिल मैथ्यू नामक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने कहा कि शिकायत के अनुसार, जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित केंद्र की 68 लड़कियों में से 26 लापता हो गई हैं। मैथ्यू के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम 2015 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मैथ्यू ने अब तक उस केंद्र के लिए पंजीकरण प्रमाण पत्र हासिल नहीं किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×