टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

MP News: मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, कार पेड़ से टकराई, वन विभाग के तीन कर्मचारियों की हुई मौत

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में रविवार को एक कार के पेड़ से टकरा जाने से वन विभाग के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।

08:38 PM Nov 27, 2022 IST | Desk Team

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में रविवार को एक कार के पेड़ से टकरा जाने से वन विभाग के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।

 मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में रविवार को एक कार के पेड़ से टकरा जाने से वन विभाग के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।
पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि यह घटना खंडवा जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर पिपलौद पुलिस थानाक्षेत्र के ग्राम कुमठा के पास दोपहर एक बजे के आसपास हुई। उन्होंने कहा कि इस हादसे में मध्य प्रदेश वन विभाग के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि कार का चालक घायल हो गया। 
मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य वन संरक्षक आर के राय ने बताया कि मृतकों में एक रेंजर और दो वनरक्षक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त ये लोग अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सिंगाजी वन परिक्षेत्र से नेपानगर के नावरा वन परिक्षेत्र जा रहे थे। राय ने बताया कि यह हादसा एक गाय को बचाने के चक्कर में हुआ।
Advertisement
Advertisement
Next Article