Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

MP News: विजयपुर और बुधनी में आज होंगे उपचुनाव, 5 लाख से ज्यादा वोटर करेंगे मतदान

मध्य प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्रों बुधनी और विजयपुर में उप-चुनाव हो रहा है। यहां बुधवार को मतदान होने वाला है।

06:22 AM Nov 12, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

मध्य प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्रों बुधनी और विजयपुर में उप-चुनाव हो रहा है। यहां बुधवार को मतदान होने वाला है।

MP News: मध्य प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्रों बुधनी और विजयपुर में आज उप-चुनाव होंगे। मतदान की प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि श्योपुर जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विजयपुर व सीहोर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बुधनी में उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होना है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में उप निर्वाचन की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।

Advertisement

5 लाख से ज्यादा मतदाता

बता दें, यहां कुल 5 लाख 31 हजार 616 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे से प्रारंभ होगी और शाम छह बजे तक चलेगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि विजयपुर में उप चुनाव के लिए 327 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 2 लाख 54 हजार 817 मतदाता मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। इसमें 2 लाख 54 हजार 714 सामान्य मतदाता हैं, जिसमें पुरुष मतदाता 1 लाख 33 हजार 581 हैं। 1 लाख 21 हजार 131 महिला मतदाताओं की संख्या है। 103 सेवा मतदाता हैं।

363 मतदान केंद्र बनाए गए

वहीं, बुधनी विधानसभा में 363 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 2 लाख 76 हजार 604 सामान्य मतदाता हैं, जिसमें पुरुष मतदाता 1 लाख 43 हजार 197 हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 33 हजार 401 है। सेवा मतदाताओं की संख्या 195 है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में उप निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए 2,760 अधिकारी-कर्मचारियों की निर्वाचन ड्यूटी लगाई गई है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में सुचारु मतदान के लिए लगभग 1,500 सशस्त्र बल, 1,500 जिला पुलिस बल तथा पर्याप्त संख्या में होमगार्ड एवं विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं।

कांग्रेस विधायक ने थामा BJP का दामन

बीते साल हुए विधानसभा चुनाव में बुधनी से वर्तमान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान निर्वाचित हुए थे, जो अब विदिशा से सांसद हैं। वहीं, विजयपुर से कांग्रेस के विधायक रहे रामनिवास रावत ने भाजपा का दामन थामा है। दोनों ने विधायक पद से इस्तीफा दिया, जिससे उप चुनाव हो रहा है। बुधनी में भाजपा के रमाकांत भार्गव का मुकाबला राजकुमार पटेल और विजयपुर में रामनिवास रावत का मुकाबला कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा से है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article