Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

MP News: अमित शाह से मिले CM मोहन यादव, विभागों के बंटवारे को लेकर हुई चर्चा

03:20 PM Dec 29, 2023 IST | Prateek Mishra
मुख्यमंत्री मोहन यादव और गृह मंत्री अमित शाह

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार (29 दिसंबर) को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अहम मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात लगभग 1 घंटे तक चली और बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में मध्य प्रदेश में मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर अहम चर्चा हुई है।

HIGHLIGHTS 

बता दें कि मध्य प्रदेश में हाल ही में शपथ लेने वाले मंत्रियों के बीच विभागों (मंत्रालयों) के बंटवारे को लेकर आलाकमान से विचार विमर्श करने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को ही देर रात दिल्ली पहुंच गए। शुक्रवार को उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर विस्तार से चर्चा की है और यह माना जा रहा है कि उनके भोपाल लौटते ही जल्द ही मंत्रियों के बीच विभागों का आवंटन कर दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आज ही भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। हालांकि इससे पहले कुछ और नेताओं से भी उनकी मुलाकात हो सकती है।

Advertisement

आपको बता दें कि मोहन यादव ने 13 दिसंबर को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ दलित नेता जगदीश देवड़ा और अगड़ी जाति के राजेंद्र शुक्ला ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। यादव ने 25 दिसंबर को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया।
अब मध्य प्रदेश की सरकार में दो उपमुख्यमंत्रियों के अलावा कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल और राकेश सिंह जैसे कई दिग्गज नेता शामिल हैं और इसलिए विभागों का बंटवारा अपने आप में एक बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article