For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

MP News: सीएम शिवराज ने कहा- बालक फतेह सिंह और जोरावर सिंह जैसा बलिदान कहीं नहीं हुआ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राष्ट्र की स्वतंत्रता और धर्म की रक्षा के लिए गुरू गोविंद सिंह जी के बेटों शहीद जोरावर सिंह और फतेह सिंह का बलिदान अतुलनीय है। छोटी सी आयु में उन्होंने शहादत दी। वीर बालकों के बलिदान को राष्ट्र आज भी याद करता है।

07:17 PM Dec 26, 2022 IST | Desk Team

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राष्ट्र की स्वतंत्रता और धर्म की रक्षा के लिए गुरू गोविंद सिंह जी के बेटों शहीद जोरावर सिंह और फतेह सिंह का बलिदान अतुलनीय है। छोटी सी आयु में उन्होंने शहादत दी। वीर बालकों के बलिदान को राष्ट्र आज भी याद करता है।

mp news  सीएम शिवराज ने कहा  बालक फतेह सिंह और जोरावर सिंह जैसा बलिदान कहीं नहीं हुआ
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राष्ट्र की स्वतंत्रता और धर्म की रक्षा के लिए गुरू गोविंद सिंह जी के बेटों शहीद जोरावर सिंह और फतेह सिंह का बलिदान अतुलनीय है। छोटी सी आयु में उन्होंने शहादत दी। वीर बालकों के बलिदान को राष्ट्र आज भी याद करता है।
Advertisement
Shivraj Singh Chouhan Record Of Being CM For A Long Time And Know About His  Political Career Ann | MP Chief Minister: सबसे लंबे समय तक सीएम रहने का शिवराज  सिंह चौहान
चौहान आज यहां हमीदिया रोड स्थित गुरूद्वारा नानकसर, गुरुमत समागम में वीर बाल दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर नरेन्द, सलूजा उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने सिख गुरू, गुरू गोविंद सिंह जी के दो बेटों श्री जोरावर सिंह और श्री फतेह सिंह के बलिदान का स्मरण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने वीर बालकों के बलिदान पर केंद्रित कविता भी सुनायी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने इन वीर बालकों की शहादत से नई पीढ़ को अवगत करवाने के लिए प्रति वर्ष वीर बाल दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इस वर्ष 21 से 26 दिसम्बर की अवधि में विभिन्न कार्यक्रम हुए हैं। भोपाल में वीर बालकों के बलिदान पर केन्द्रित एक दीर्घा गुरु तेग बहादुर उद्यान में निर्मित की जाएगी। सिख समाज द्वारा प्राप्त सुझावों के अनुरुप आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
चौथी बार सीएम बन सकते हैं शिवराज सिंह चौहान: आज की पाँच बड़ी ख़बरें - BBC  News हिंदी
Advertisement
चौहान ने प्रारंभ में गुरूद्वारे में गुरू ग्रंथ साहब के समक्ष मत्था टेककर नमन किया। मुख्यमंत्री ने जागृति मार्च का वाहन भी रवाना किया। उन्होंने कहा कि बालक फतह सिंह और जोरावर सिंह जिन आदशों के लिए जिये थे, आज गुरूद्वारा में बालक-बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम में वे देखने को मिले हैं। गुरूओं के ज्ञान और कविताओं के माध्यम से बच्चों ने शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि सिद्धांतों से समझौता न कर बालकों द्वारा किए गए बलिदान की घटना ऐतिहासिक है। माता-गूजरी ने भी असहनीय पीड़ सही। इसके बावजूद माता गूजरी और बालकों के चेहरे पर भय के भाव नहीं आए थे। जब बालकों को दीवार में चुनवाया जा रहा था, तब भी वे मुस्कुरा रहे थे। ऐसी शहादत कहीं नहीं हुई। श्री चौहान के अलावा श्री रिंकू ने भी गुरूद्वारा परिसर में विशेष गुरूमत समागम में उपस्थित नागरिकों को संबोधित किया।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×