Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

MP News: विदेशी निवेश से मध्यप्रदेश बनेगा ‘विकास का ग्लोबल हब' - CM यादव

12:37 AM Jul 21, 2025 IST | Shera Rajput

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुबई और स्पेन के एक सप्ताह के विदेश दौरे को "बेहद सफल" बताया है। रविवार को लौटने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस यात्रा ने प्रदेश के लिए निवेश और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के नए रास्ते खोले हैं।

यह दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण हुआ साबित- CM यादव

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि इस यात्रा से मध्यप्रदेश को वैश्विक मंच पर एक निवेश-अनुकूल राज्य के रूप में स्थापित करने में मदद मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में विदेशी निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से यह दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

भारत-स्पेन सांस्कृतिक सहयोग को मिलेगा बढ़ावा

यादव ने जानकारी दी कि भारत सरकार ने 2026 को भारत-स्पेन 'दोहरे वर्ष' (Dual Year) के रूप में घोषित किया है। इस पहल के तहत दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक, पर्यटन और कृत्रिम मेधा (AI) क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में मध्यप्रदेश से सांस्कृतिक टीमें स्पेन भेजी जाएंगी और स्पेन के प्रतिनिधिमंडलों को भी प्रदेश में आमंत्रित किया जाएगा।

फ्लेमेंको नृत्य की भारतीय लोक परंपराओं से तुलना

स्पेन के पारंपरिक फ्लेमेंको नृत्य की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि इसकी शैली भारतीय लोक परंपराओं से काफी मेल खाती है। उन्होंने कहा, "वहां के लोगों का यह भी मानना है कि यह नृत्य शैली भारत से आई होगी।"

प्रवासी भारतीयों ने दिल से किया स्वागत

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री यादव ने बार्सिलोना में बसे भारतीय प्रवासियों द्वारा दिए गए गर्मजोशी भरे स्वागत का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ मानो वह अपने गृहनगर उज्जैन में ही हों।

पूर्व यात्राओं से भी जुड़े निवेश प्रयास

मुख्यमंत्री यादव इससे पहले भी निवेश के उद्देश्य से विदेश यात्राएं कर चुके हैं। पिछले साल नवंबर-दिसंबर में उन्होंने ब्रिटेन और जर्मनी तथा इस साल जनवरी में जापान की यात्रा की थी, जिनका उद्देश्य मध्यप्रदेश में वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करना था।

सांस्कृतिक और आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास

दुबई और स्पेन यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री का यह बयान संकेत करता है कि राज्य सरकार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी उपस्थिति मजबूत करते हुए सांस्कृतिक और आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Next Article