MP News: राजीव गांधी की जयंती पर कमलनाथ ने कहा- उनके देश हित में किये गये कार्यों को याद किया
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए कहा…..
04:29 PM Aug 20, 2022 IST | Desk Team
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए कहा कि उनके बताये मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते हुए देश को उन्नति की राह पर आगे ले जा रहे हैं।
Advertisement
देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर आज मध्यप्रदेश के भोपाल के राजीव गांधी चौक पर उनकी प्रतिमा व तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया , उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया व उनके देश हित में किये गये कार्यों को याद किया। pic.twitter.com/Ft3AYjwDOE
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 20, 2022
श्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि भारत भूमि की सेवा में अपने प्राणों की आहूति देने वाले देश के छठवें प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व। श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर वे उन्हें नमन करते हैं।
उन्होंने कहा,‘हम सभी उनके बताये मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रहे है और देश को उन्नति की राह पर आगे ले जा रहे हैं।‘ श्री कमलनाथ ने आज स्थानीय राजीव गांधी चौक पर स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए स्वर्गीय गांधी के देशहित में किये गये कार्यों को याद किया।
Advertisement