MP News: शिवराज सिंह चौहान ने CM पद से दिया इस्तीफा
07:30 PM Dec 11, 2023 IST | Prateek Mishra
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन यादव को राज्य विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल मंगूभाई पटेल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक समाप्त होने के तुरंत बाद चौहान राजभवन पहुंचे और अपना इस्तीफा दिया।
मोहन यादव होंगे MP के मुख्यमंत्री
भाजपा ने OBC नेता और 3 बार के विधायक मोहन यादव को मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चुना है। बता दें कि मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक है। वह निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत थे।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement