For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

02:03 AM Jul 12, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

MP News: ग्वालियर आगरा हाईवे पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा। घटना में 4 लोगों की मौत हुई है। यह घटना तब हुई जब एक परिवार शादी समारोह से अपने घर की तरफ लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक की ऑटो से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की ऑटो में सवार 4 लोगों की मृत्यु हो गई। जबकि ऑटो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Highlights:

  • ग्वालियर आगरा हाईवे पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
  • ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, हादसे में 4 लोगों की मौत
  • ट्रक चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

 

शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, बामौर के रहने वाले नरेश बाल्मीक अपनी बेटी निशा के देवर की शादी के लिए भात देने भिंड के मालनपुर गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी ऊषा, बेटा राहुल और भतीजी अंकिता भी साथ गई थी। कार्यक्रम के समापन के बाद जब वे ऑटो से लौट रहे थे। इसी दौरान, ग्वालियर आगरा हाईवे पर ग्वालियर के पुरानी छावनी इलाके के बरौआ गांव के पास अचानक तेज़ रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। दोनों वाहनों की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। वहीं ऑटो में सवार रमेश और उनकी पत्नी, बेटा और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गयी।

पुलिस ने घटना की दी जानकारी

घटना की जानकारी देते हुए ग्वालियर SSP निरंजन शर्मा ने बताया, कल रात पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। एक परिवार जो शादी समारोह से लौट रहा था, उस दौरान एक तेज गति से जा रहे ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो में सवार एक ही परिवार के 4 लोगों की मृत्यु हो गई। ऑटो चालक घायल हो गया था। ट्रक चालक के खिलाफ अपराध पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।

Advertisement

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×