For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

MP : मांगा वेतन पर मिला तबादला, परेशान होकर निजी कंपनी के 7 कर्मचारियों ने जहर खाया

इंदौर में बकाया वेतन मांगे जाने पर अन्य कारखाने में तबादला किए जाने से परेशान होकर एक निजी कम्पनी के सात कर्मचारियों ने कथित रूप से एक साथ जहर खाकर जान देने की कोशिश की।

04:28 PM Sep 01, 2022 IST | Desk Team

इंदौर में बकाया वेतन मांगे जाने पर अन्य कारखाने में तबादला किए जाने से परेशान होकर एक निजी कम्पनी के सात कर्मचारियों ने कथित रूप से एक साथ जहर खाकर जान देने की कोशिश की।

mp   मांगा वेतन पर मिला तबादला  परेशान होकर निजी कंपनी के 7 कर्मचारियों ने जहर खाया
मध्य प्रदेश के इंदौर से बेहद चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां गुरुवार को बकाया वेतन मांगे जाने पर अन्य कारखाने में तबादला किए जाने से परेशान होकर एक निजी कम्पनी के सात कर्मचारियों ने कथित रूप से एक साथ जहर खाकर जान देने की कोशिश की।
Advertisement
उप निरीक्षक अजय सिंह कुशवाह ने बताया कि परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में अज्ञात जहरीला पदार्थ खाने वाले सातों लोगों को महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि सातों कर्मचारी मॉड्यूलर किचन में प्रयोग होने वाला सामान बनाने वाली निजी कंपनी के कारखाने में काम करते थे।

झारखंड : निलंबित IAS पूजा सिंघल को नहीं मिली जमानत, हाईकोर्ट ने मांगी केस डायरी

कुशवाह ने शुरुआती जांच के हवाले से बताया कि कम्पनी के मालिकों ने इन कर्मचारियों को पिछले कई माह से वेतन नहीं दिया था और उनका तबादला अन्य कारखाने में कर दिया था जिससे वे परेशान चल रहे थे। उप निरीक्षक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस बीच, मामले से संबंधित कर्मचारियों के सहकर्मी अनिल निगम ने बताया कि उनके साथियों ने निजी कंपनी के दफ्तर के सामने जहर खाया। उन्होंने दावा किया कि कंपनी के मालिकों ने यह कहते हुए उन्हें गुरुवार (एक सितंबर) से काम पर आने से मना कर दिया था कि उनकी अब कोई जरूरत नहीं रह गई है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×