Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सांसद रवि किशन ने पेश किया जनसंख्या नियंत्रण बिल, कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

देश में बढ़ती जनसंख्या को लेकर लगातार बहस होती रही है। इसी विषय को लेकर एक्टर रवि किशन काफी चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच गोरखपुर से भाजपा सांसद और एक्टर रवि किशन ने बढ़ती जनसंख्या का जिम्मेदार कांग्रेस को ठहराया है।

12:29 PM Dec 10, 2022 IST | Desk Team

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाती तो मेरे 4 बच्चे नहीं होते। मैं चार बच्चों के बारे में सोचता हूं तो सॉरी फील करता हूं। रवि किशन ने आगे कहा कि यह कांग्रेस की गलती है। सरकार उनके पास थी। उनके पास कानून था। हम अवेयर नहीं थे। हम बच्चे थे। हम तो खेलते कूदते जीवन में अंगड़ाई ले रहे थे। बता दें भाजपा सांसद रवि किशन ने शुक्रवार को लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए बिल पेश किया।
चार बच्चे देखकर दुख होता है
हाल ही में रवि किशन से  4 बच्चों को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के शुरुआती 15 सालों में लोग मुझे पैसा नहीं देते थे। मैं उस समय जानता था कि पैसा बाद में आएगा।
मैं इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहा था। शूटिंग कर रहा था। उसी दौरान तीसरा बेबी, चौथा बेबी हो गया। आज जब मैच्योरिटी आई है और उन्हें देखता हूं तो दुख होता है।
रवि किशन की पत्नी का नाम प्रीति है। उनके 4 बच्चे हैं। बड़ी बेटी का नाम रीवा है। इनके अलावा उनकी दो बेटियां तनिष्क व इशिता और एक बेटा सक्षम भी है।

Advertisement
Advertisement
Next Article