For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

MP: 'लाडली बहना योजना' पर बयान देकर फंसे संजय राउत, मध्य प्रदेश में FIR दर्ज

02:15 AM Oct 10, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
mp   लाडली बहना योजना  पर बयान देकर फंसे संजय राउत  मध्य प्रदेश में fir दर्ज

MP: शिवसेना नेता संजय राउत एक फिर विवादों में, इस बार उन्होंने मध्य प्रदेश की ‘लाडली बहना योजना’ पर बयान देकर फिर विवादों में फंस गए हैं। एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव की तरफ़ से नाराज़गी जताने के बाद पुलिस ने संजय राउत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। संजय राउत ने मध्यप्रदेश में ‘लाडली बहना योजना’ की राशि बंद करने का दावा किया था। भोपाल में क्राइम ब्रांच ने धारा बीएनएस की धारा-353 ( 2) और 356(2) के तहत मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ ये कार्रवाई बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष वंदना जाचक और उपाध्यक्ष सुषमा चौहान की शिकायत पर बुधवार को हुई है।

Highlights

  • अपने बयान को लेकर संजय राउत की बड़ी मुश्किलें
  • MP में लागू योजना के प्रति भ्रम फैलाने का आरोप
  • भोपाल क्राइम ब्रांच ने FIR दर्ज की

CM मोहन यादव की छवि खराब करने की कोशिश

संजय राउत ने दावा किया था कि एमपी सरकार की लाडली बहना योजना बंद कर दी गई है। यह महज राजनीतिक खेल है। उनके इस दावे के खिलाफ वंदना जाचक और सुषमा चौहान ने एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि संजय राउत के दावे का मकसद मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की छवि खराब करना है।

CM मोहन यादव ने किया पलटवार

इस मामले में सीएम मोहन यादव ने बुधवार को एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, संजय राउत, कृपया मध्य प्रदेश आकर देखें। जब से लाडली बहना योजना शुरू हुई, तब से राज्य की 1.29 करोड़ बहनों के खातों में हर महीने राशि भेजी जा रही है। महाराष्ट्र चुनाव में हार के डर से उद्धव ठाकरे की पार्टी बहनों को गुमराह करना चाहती है। इसका जवाब महाराष्ट्र चुनाव में बहनें देंगी।

पुलिस डिप्टी कमिश्वर ने दी जानकारी

पुलिस डिप्टी कमिश्नर अखिल पटेल ने न्यूज एजेंसी को बताया कि भाजपा महिला मोर्चा की जिला इकाई की अध्यक्ष वंदना जाचक और इसकी उपाध्यक्ष सुषमा चौहान की शिकायत पर भोपाल क्राइम ब्रांच ने बुधवार शाम मामला दर्ज किया। राउत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 353 (2) (गलत सूचना वाले बयान प्रसारित करना) और 356 (2) (मानहानि) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×