Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

MP: सिविल सर्विस को लेकर शिवराज चौहान बोले- यह सिर्फ करियर नहीं, देश के निमार्ण का है एक साधन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि सिविल सर्विस केवल कैरियर नहीं है, बल्कि यह देश के निर्माण का और जनता की सेवा का अभियान है।

02:54 PM Apr 21, 2022 IST | Desk Team

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि सिविल सर्विस केवल कैरियर नहीं है, बल्कि यह देश के निर्माण का और जनता की सेवा का अभियान है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि सिविल सर्विस केवल कैरियर नहीं है, बल्कि यह देश के निर्माण का और जनता की सेवा का अभियान है।
Advertisement
मुख्यमंत्री बोले- जनता की सेवा करना हमारा पहला कर्तव्य
आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने ‘सिविल सर्विसेस डे’ पर यहां आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो दायित्व हमारे ऊपर है, उसका हम बेहतर निर्वाह करें और जनता की सेवा करते हुए उनकी जिंदगी बदलने का कार्य करते रहें।मुख्यमंत्री ने कहा कि वे आज खुले मन से गर्व और प्रसन्नता के साथ कह रहे हैं कि मध्यप्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों की इस टीम पर उन्हें गर्व है। इसी टीम के बल पर हमने लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई, आज 43 लाख लाड़ली लक्ष्मी बेटियां मध्यप्रदेश की धरती पर हैं।
महामारी के समय अधिकारियों ने किया अपना काम
श्री चौहान ने कहा कि कोविड 19 के संकट काल में भी प्रशासनिक अधिकारियों ने समर्पण के साथ प्रदेश को बचाने के लिए काम किया। जो संक्रमित हो गए उन्होंने घर से ही तन्मयता से भूमिका निभायी। जो कर्तव्य निर्वहन में प्राण गवां बैठे उनके चरणों में नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन ऐसे जीयें कि आप जायें, तो लोग हमेशा याद करें। एक कलेक्टर, एक एसपी पूरे जिले की तस्वीर बदल सकता है।
उन्होंने कहा कि हम और आप मिलकर अपने मध्यप्रदेश को ऐसा बना दें कि लोग कहें कि प्रदेश हो तो ऐसा। उन्होंने कहा कि लोगों की जिंदगी बदलने का सौभाज्ञ जनसेवकों और लोकसेवकों को प्राप्त है।
Advertisement
Next Article