Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

MP: शिवराज बोले- बेरोजगारी इस प्रदेश में है सबसे कम, विकास के लिए शरू होगी मुख्यमंत्री 'उद्यम क्रांति योजना'

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बताया कि राज्य में बेरोजगारी की दर सबसे कम है और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए आज से मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना शुरु की जाएगी।

02:02 PM Apr 05, 2022 IST | Desk Team

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बताया कि राज्य में बेरोजगारी की दर सबसे कम है और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए आज से मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना शुरु की जाएगी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज चौहान ने औपचारिक तौर से कहा है कि इस राज्य में बेराजगारी दर अन्य राज्यों से सबसे कम हैं। क्योंकि यहां पर हमारी सरकार ने युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराएं हैं। हालांकि, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए आज से मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना शुरु की जाएगी।
सुशासन और विकास पर  रिपोर्ट देने वाला MP पहला राज्य है
श्री चौहान आज मंत्री परिषद की बैठक के पहले सभी मंत्रियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में कल मध्यप्रदेश सुशासन एवं विकास रिपोर्ट 2022 प्रस्तुत करना प्रदेश की बड़ उपलब्धि है। सुशासन और विकास पर ऐसी रिपोर्ट प्रस्तुत करने वाला मध्यप्रदेश, देश का पहला राज्य है। रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर केंद्रीय मंत्रियों तथा देश के आर्थिक जगत के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने मध्यप्रदेश की प्रशंसा की।उन्होंने कहा कि प्रदेश में विभिन्न स्तरों पर गौरव दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। अपने गांव, नगर के विकास, वहां के लोगों के कल्याण के लिए, स्थानीय लोगों की भागीदारी की भावना, गौरव दिवस के माध्यम से अभिव्यक्त हो रही है।
मुख्यमंत्री बोले- आज से शुरू होगी उद्यम क्रांति योजना
जानकारी के मुताबिक, इसी दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में राम नवमी का पर्व उत्साह से मनाया जाएगा। चित्रकूट और ओरछा में विशेष आयोजन होंगे। हर राम मंदिर में दीप प्रज्वलित होंगे और रामनवमी पूर्ण भव्यता और दिव्यता के साथ मनाई जायेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए आज मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना आरंभ की जा रही है। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनामी ने अपने सर्वे में बताया है कि प्रदेश में बेरोजगारी की दर 1.4 फीसदी है, जो देश में सबसे कम है। प्रदेश में रोजगार के अवसर निर्मित करने और युवाओं को स्वरोजगार में सहयोग का अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीने में 14 लाख लोगों को ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार से लगाया गया है।

Advertisement
Advertisement
Next Article