मप्र: जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने पहुंची बहनें , अनुमति न मिलने पर किया चक्काजाम
इंदौर के केंद्रीय जेल में बंद अपने कैदी भाइयों को राखी बांधने की अनुमति नहीं दिए जाने से नाराज महिलाओं ने बृहस्पतिवार को चक्काजाम कर दिया।
03:49 PM Aug 11, 2022 IST | Ujjwal Jain
Advertisement
इंदौर के केंद्रीय जेल में बंद अपने कैदी भाइयों को राखी बांधने की अनुमति नहीं दिए जाने से नाराज महिलाओं ने बृहस्पतिवार को चक्काजाम कर दिया।
Advertisement
चश्मदीदों ने बताया कि रक्षाबंधन के पर्व पर बड़ी संख्या में महिलाएं केंद्रीय जेल पहुंची थीं, लेकिन जब उन्हें पता चला कि राखी बांधने के लिए उन्हें कैदी भाइयों से मिलने की अनुमति नहीं दी जाएगी तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जेल के सामने की सड़क पर चक्काजाम कर दिया। उनका चक्काजाम समाप्त कराया।
Advertisement
उधर, केंद्रीय जेल की अधीक्षक अल्का सोनकर ने बताया कि जेल चश्मदीदों के मुताबिक पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को समझा-बुझाकमुख्यालय ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को उनके कैदी भाइयों से मिलवाकर राखी बंधवाने के लिए कोई आदेश जारी नहीं किया है और यह बात राज्य के सभी कारागारों पर लागू है।
Advertisement
उन्होंने कहा,”हमने जेल के बाहर जुटीं महिलाओं से राखियां लीं और इन्हें अपने स्टाफ की महिला कर्मचारियों से कैदियों को बंधवाया गया।”सोनकर ने बताया कि कोविड-19 के खतरे के मद्देनजर इस बार ईद पर भी कैदियों को उनके परिजनों से मिलने की अनुमति नहीं दी गई थी।

Join Channel