For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

MP: इंदौर में भारी बारिश से बिगड़े हालात, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

01:01 AM Aug 24, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
mp  इंदौर में भारी बारिश से बिगड़े हालात  जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

MP: मध्य प्रदेश के इंदौर में लगातार बारिश ने मचाई तबाही। शुक्रवार को इंदौर में भीषण बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया। सड़कें तालाब में तब्दील हो गई। जिससे सड़कों पर कई किलोमीटर तक का जाम लग गया। कई वाहन खराब हो गए। लंबे समय से हो रही बारिश के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इसी बीच हालातों को देखते हुए आज इंदौर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है।

जिला कलेक्टर ने किया छुट्टी का ऐलान

इंदौर के जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर ज़िले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए शनिवार 24 अगस्त को इंदौर ज़िले के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों और शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में (कक्षा 12वीं तक) अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर ने सभी नागरिकों से बारिश को देखते हुए सतर्कता का आह्वान किया है।

कई जगह पर पेड़ गिरने की सूचना

इसके अलावा शहर में कई जगह पेड़ गिरने की सूचनाएं हैं। बारिश के चलते जिंसी और सपना संगीता इलाके में पेड़ गिरने के कारण जाम लग गया। वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त शिवम वर्मा ने निगम के सभी जोन कार्यालय की टीम को फील्ड में अलर्ट रहने के लिए कहा है। बंगाली चौराहे पर चारों ओर पानी जमा हो गया। इस वजह से वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हुई। ट्रैफिक सिग्नल के यहां भी वाहन आपस में उलझते नजर आए।

बारिश से यातायात हुआ प्रभावित

शहर के कई क्षेत्रों में सड़कों पर भरे पानी के कारण दो व चार पहिया वाहन बंद हो गए। बीआरटीएस और पलासिया क्षेत्र में तो गाड़ियां बंद होने से लोग परेशान होते रहे। सड़क पर जगह-जगह लोग गाड़ियां धकेलते नजर आए। कई लोगों ने सड़कों पर जलभराव के कारण निगम के प्रति अपनी नाराजगी जताई।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×