+

MP : दलित युवक की बारात पर किया था पथराव, अब शिवराज सरकार ने घर पर चलाया बुलडोजर

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में डीजे बजाने को लेकर दलित युवक की बारात पर हुई पत्थरबाजी के आरोपियों पर प्रशासन ने बुलडोजर से कार्रवाई की है।
MP : दलित युवक की बारात पर किया था पथराव, अब शिवराज सरकार ने घर पर चलाया बुलडोजर
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में डीजे बजाने को लेकर दलित युवक की बारात पर हुई पत्थरबाजी के आरोपियों पर प्रशासन ने बुलडोजर से कार्रवाई की है। खबरों के मुताबिक प्रशासन ने करीब 48 घरों को ध्वस्त कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि, यह सभी अवैध जमीन पर बने हुए थे। बता दें कि, मंगलवार रात को एक दलित युवक की बारात पर एक समुदाय के कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था जिसमे तीन बाराती घायल हो गए थे।  यह घटना राजगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 38 किलोमीटर दूर जीरापुर कस्बे में हुई थी। पुलिस इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
बारातियों पर पीछे से शुरू किया था पथराव
जीरापुर पुलिस थाना प्रभारी ने बताया था, कि मंगलवार को जीरापुर में एक दलित परिवार की बेटी की शादी थी। जहां करीब रात 11 बजे सुसनेर से जीरापुर माताजी मोहल्ले में आई बारात जब  एक मस्जिद के सामने से निकल रही थी, तो एक समुदाय के कुछ लड़कों ने डीजे एवं बैंड बंद करने को कहा। जिसके बाद बैंड वाले ने मस्जिद के सामने डीजे एवं बैंड बजाना बंद कर लिया और वहां से आगे बढ़ गये। लेकिन कुछ दूरी पर जाने के बाद शीतला माता मंदिर के पीछे उन्होंने बैंड एवं डीजे बजाना फिर चालू कर दिया और नाचने लगे। तभी एक समुदाय के कुछ लोगों ने आकर बारातियों पर पीछे से पथराव शुरू कर दिया जिसमें तीन लोगों को चोटें आई थी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दुल्हन के पिता की शिकायत पर पथराव करने वाले लोगों के विरुद्ध अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया  गया था।
 
अब तक आठ लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
इस मामले में अधिकारी ने बताया कि, आरोपियों ने आरोप लगाया है कि, उनके समुदाय की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया था, हालांकि पुलिस का कहना है कि, हमे अभी इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने सीसीवीटी के आधार पर समर लाला, फरहान खान, जुनैद खान, सोहेल खान, साबिर खान, अनस कसाई, डग्गा खान और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके अलावा अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य 21 आरोपियों की भी पहचान की गई है। प्रशासन ने इसके बाद करीब जीरापुर वार्ड नंबर चार के लोगों को नोटिस जारी किया था कि, उनका घर सरकारी जमीन पर बना हुआ है।  जिसके बाद अब प्रशासन ने बुलडोजर से उन्हें गिरा दिया है।  


facebook twitter instagram